देश दुनिया

दीवाली की सफाई किचन से करें शुरू, इन 7 तरीकों से चमकाएं कोना-कोना

दीवाली से पहले लोग अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं। इस दौरान घरों में नए पेंट पुतवाए जाते हैं और कोने-कोने को चमकाया जाता है। कमरे से लेकर बालकनी और पूजा घर तक, हर जगह की अच्छी तरह से सफाई का जाती है। किचन की भी अच्छी तरह सफाई की जाती है। किचन की सफाई सबसे पहले शुरू करनी चाहिए। क्योंकि इसमें ज्यादा समय लगता है। किचन में रोजाना खाना बनने के कारण गंदगी और चिकनाई जल्दी जम जाती है। गैस चूल्हे, प्लेटॉफर्म, सिंक, कैबिनेट और टाइल्स पर तेल मसालों के दाग जम जाते हैं। कई बार रोजाना सफाई करने के बाद भी कुछ जगहों पर गंदगी जमा रह जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं दीवाली से पहले किचन किन 7 तरीकों से सफाई करें कि ज्यादा समय न लगे।

गैस चूल्हे और बर्नर की सफाई करें

किचन में सफाई की शुरुआत गैस चूल्हे से करें। खाना बनाते समय तेल, मसाले और ग्रेवी के छींटे चूल्हे पर गिरते रहते हैं। समय पर सफाई न करने पर यह गंदगी चिपचिपी पर में बदल जाती है। गैस चूल्हों की सफाई के लिए एक कटोरी में गुनगुना पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाएं। कपड़े या स्पंज की मदद से चूल्हे की सतह साफ करें। जमी हुई चिकनाई को हटाने के लिए कुछ देर घोल लगाकर छोड़ दें और फिर स्पंज से साफ कर लें।

2- टाइल्स से इस तरह हटाएं चिपचिपी परत

गैस चूल्हे के पीछे और आसपास लगी टाइल्स पर तेल के छींटे पड़ने से चिपचिपी गंदगी जम जाती है। ये टाइल्स का रंग और चमक फीकी कर देते हैं। टाइल्स की सफाई के लिए भी गुनगुने पानी में थोड़ा डिशवॉश लिक्विड मिलाकर कपड़े या स्पंज की मदद से साफ करें। जिद्दी दाग के लिए उपयुक्त क्लीनिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सफाई के बाद टाइल्स को साफ पानी से पोंछें और फिर सूखे कपड़े से अच्छी तरह सुखा दें।

किचन कैबिनेट और दराजों की सफाई

टाइल्स के बाद किचन कैबिनेट और दराजों की सफाई करना शुरू करें। दराजों के अंदर धूल, मसालों के कण और दूसरी गंदगी जमा हो सकती है। इसके लिए दराजों से सामान निकाल लें। इसके बाद सूखे कपड़े से धूल और कण साफ कर लें। फिर हल्के साबुन या डिशवॉश मिले पानी में कपड़ा गीला करके सतह को पोंछ दें। सफाई के बाद दराजों को कुछ देर खुला छोड़ दें, ताकि अंदर की नमी पूरी तरह सूख जाए।

4- सिंक और नल को साफ करें

इसके बाद सिंक और नल की सफाई करना शुरू करें। किचन सिंक में बर्तन धोने के कारण साबुन, खाने के छोटे टुकड़े और चिकनाई जमा हो सकती है। सिंक की सफाई के लिए पहले उसमें जमा कचरा हटा दें। इसके बाद डिशवॉश लिक्विड मिले पानी की मदद से सिंक की सतह को साफ करें। नल पर पानी के दाग या सफेद परत जम गई है, तो उसे आप उपयुक्त क्लीनिंग प्रोडक्ट से साफ कर सकते हैं।

चिमनी और एग्जॉस्ट फैन की कैसे सफाई करें

खाना पकाने के दौरान निकलने वाले धुएं और तेल की वजह से चिमनी पर चिकनाई जमा हो जाती है। इससे चिमनी की कार्यक्षमता पर भी असर पड़ सकता है, इसलिए समय-समय पर इसकी सफाई जरूरी है। इसकी सफाई के लिए गुनगुने पानी में डिशवॉश लिक्विड का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए चिमनी का ऑयल फिल्टर या जाली को निकालकर 20-30 मिनट के लिए भिगो दें। इसके बाद साफ पानी से धोकर अच्छी तरह सुखा दें। अगर दाग जिद्दी हैं, तो बेकिंग सोडा का इस्तेमाल किया जा सकता है। 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा में थोड़ा गर्म पानी मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें और इसे चिमनी की बाहरी सतह पर लगाकर 10-15 मिनट छोड़ दें। इसके बाद कपड़े या स्पंज से पोंछ दें। अंत में साफ गीले कपड़े से दोबारा पोंछ लें। इसी तरह एग्जॉस्ट फैन को भी साफ कर सकते हैं।

6- अब फ्रिज की बारी

इन सबके बाद फ्रिज की सफाई करना शुरू करें। इसके लिए सबसे पहले फ्रिज के स्विच को बंद कर दें और प्लग निकाल दें। अब फ्रिज के अंदर रखे सारे सामान को निकाल दें। गुनगुने पानी में डिशवॉश लिक्विड मिलाकर कपड़े की मदद से फ्रिज की सफाई करें। इससे दाग-धब्बे दूर हो सकते हैं। इसके शेल्फ और दराज को भी इसी तरह साफ कर लें। सफाई के बाद फ्रिज को कुछ देर खुला छोड़े दें, ताकि सारी गंदगी बाहर निकल जाए।

7- अंत में फर्श और कोने की करें सफाई

सबसे अंत में किचन के फर्श और कोनों की सफाई करनी चाहिए। सबसे पहले झाड़ू की मदद से सूखी गंदगी को हटा दें। अगर कोनों या फर्श पर कोई दाग लगा है, तो उसे अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लें। इस तरह आप दीवाली से पहले किचन की सफाई कम समय में आसानी से कर सकते हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button