Blog

मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील

भिलाई। नेहरू नगर अंडर ब्रिज में मरम्मत के लिए 5 अक्टूबर से 10 नवम्बर तक आंशिक रूप से बंद कर दिया गया है। पहले फेस में नेहरू नगर चौक से सेक्टर की ओर जाने वाला अंडर ब्रिज मरम्मत कार्य के कारण बंद रहेगा। लगभग 35 दिनों के लिए नेहरू नगर चौक से सेक्टर की दोनों मार्ग बारी बारी  बंद रहेगा।

यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा वाहन चालकों से अपील की गई है कि मरम्मत कार्य के दौरान अनावश्यक परेशानी एवं यातायात जाम से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें। नेहरू नगर से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन चालक ओवर ब्रिज मार्ग का उपयोग करें। वहीं सुपेला एवं राधिका नगर क्षेत्र से सेक्टर की ओर जाने वाले वाहन चालक सुपेला अंडर ब्रिज मार्ग का उपयोग कर अपने गंतव्य तक पहुंचें।

इसी प्रकार सेक्टर की ओर से नेहरू नगर चौक की दिशा में आने वाले वाहनों के लिए अंडर ब्रिज मार्ग पर केवल दोपहिया वाहनों को आवागमन की अनुमति रहेगी। इस मार्ग पर स्कूल बस एवं चारपहिया वाहनों का आवागमन न करें, वे ओवर ब्रिज मार्ग का प्रयोग करे ताकि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा सभी वाहन चालकों से अपील की गई है कि मरम्मत कार्य स्थल पर अनावश्यक रूप से वाहन न रोकें, यातायात पुलिस एवं लगाए गए डायवर्सन/दिशा संकेतों का पालन करें तथा जाम से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

The post मरम्मत के लिए बंद हुआ नेहरू नगर अंडरब्रिज, यातायात विभाग ने लोगों से की यह अपील appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button