छत्तीसगढ़

कबीरधाम पुलिस “जन चौपाल” के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंच—सुरक्षा, सतर्कता और जागरूकता का दिया जा रहा संदेश।*

*

*कबीरधाम पुलिस “जन चौपाल” के माध्यम से ग्रामीणों तक पहुंच—सुरक्षा, सतर्कता और जागरूकता का दिया जा रहा संदेश।*

*सूरजपुरा एवं शीतलपानी में पुलिस टीम ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद, अपराध की सूचना बेझिझक देने की अपील।*

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार एवं श्री अमित कुमार पटेल के मार्गदर्शन में कबीरधाम पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस और आमजन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने के उद्देश्य से जन चौपाल आयोजित की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिंघनपुरी जंगल अंतर्गत ग्राम सूरजपुरा में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश चंण्ड द्वारा ग्रामवासियों से संवाद कर सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी साझा की गई। ग्रामीणों को किसी भी प्रकार के झांसे, धोखाधड़ी अथवा आपराधिक गतिविधियों से सतर्क रहने की समझाइश दी गई। साथ ही क्षेत्र में किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की जानकारी होने पर पुलिस को तत्काल अवगत कराने तथा थाना आकर बेझिझक अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी प्रकार थाना झलमला अंतर्गत ग्राम शीतलपानी में थाना प्रभारी निरीक्षक श्री आशिष कंसारी के दिशा-निर्देशन में थाना पुलिस टीम द्वारा जन चौपाल आयोजित कर ग्रामवासियों से संवाद किया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा संबंधी आवश्यक जानकारी देते हुए अपराध से बचाव, सतर्कता एवं अपने आसपास होने वाली संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी समय पर पुलिस तक पहुंचाने के संबंध में जागरूक किया गया।

*पुलिस की सकारात्मक पहल—जनता की सुरक्षा के साथ संवाद और विश्वास को मजबूत करने पर जोर*

जन चौपाल के माध्यम से कबीरधाम पुलिस ग्रामीणों के बीच पहुंचकर उनकी बात सुनने, उन्हें आवश्यक सुरक्षा संबंधी जानकारी देने तथा पुलिस तक अपनी बात सहजता से पहुंचाने के लिए विश्वास और संवाद को मजबूत करने का कार्य कर रही है। पुलिस का उद्देश्य अपराध होने के बाद कार्यवाही तक सीमित न रहकर जनजागरूकता और जनसहयोग के माध्यम से अपराध की रोकथाम को भी मजबूत करना है।

कबीरधाम पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी छिपाएं नहीं, बल्कि समय पर पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस और आमजन के बीच सहयोग एवं संवाद ही सुरक्षित समाज की मजबूत नींव है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button