सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस दुर्ग का विशेष अभियान
भिलाई। ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट पर विशेष निगरानी दुर्घटना संभावित स्थानों पर दुर्ग पुलिस द्वारा समयानुसार वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है। लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु अलग अलग 10 स्थानो पर फिक्स पॉइंट लगाकर ई चालान की कार्यवाही की जा रही है। हाईवे पर खड़े वाहनों के खिलाफ कार्यवाही हाईवे पेट्रोलिंग द्वारा लगातार गश्त कर सड़क पर खड़े खराब एवं लापरवाहीपूर्वक पार्क किए गए वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटाया जा रहा है।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर रात्रि के समय विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर नशे में वाहन चलाने वाले चालकों की जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्घटना संभावित स्थानों पर फोकस सड़क दुर्घटनाओं के कारणों का चिन्हांकन कर संबंधित स्थानों पर लगातार निगरानी एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। यातायात पुलिस दुर्ग द्वारा जिले में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटना संभावित क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी, वाहन चेकिंग एवं पेट्रोलिंग की जा रही है।
जिले के ब्लैक स्पॉट एवं ग्रे स्पॉट, शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों के दुर्घटना संभावित स्थानों तथा हाईवे पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इन स्थानों पर दुर्घटनाओं के कारणों को चिन्हांकित कर समय एवं परिस्थितियों के अनुसार चेकिंग पॉइंट लगाए जा रहे हैं, ताकि लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्यवाही की जा सके। हाईवे पर खड़े वाहनों के कारण होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए हाईवे पेट्रोलिंग टीम द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। पेट्रोलिंग के दौरान हाईवे एवं सड़क किनारे अनावश्यक रूप से खड़े वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू रखने का कार्य किया जा रहा है। खराब होने वाले वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराने तथा सड़क पर दुर्घटना की स्थिति निर्मित न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
इसके साथ ही शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर अंकुश लगाने के लिए रात्रिकालीन विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दुर्घटना संभावित एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष चेकिंग पॉइंट लगाकर वाहन चालकों की जांच की जा रही है तथा नशे की हालत में वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जा रही है। लापरवाह वाहन चालकों पर कार्यवाही हेतु अलग अलग 10 स्थानो पर फिक्स पॉइंट लगाकर ई चालान की कार्यवाही की जा रही है
यातायात पुलिस दुर्ग का उद्देश्य केवल नियमों का पालन करवाना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं को रोककर आम नागरिकों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसके लिए दुर्घटना संभावित स्थानों पर लगातार निगरानी एवं आवश्यकतानुसार कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी। सभी वाहन चालक शराब पीकर वाहन न चलाएं, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, हाईवे पर अनावश्यक रूप से वाहन खड़ा न करें तथा वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
The post ब्लैक स्पॉट, ग्रे स्पॉट से लेकर हाईवे तक लगातार निगरानी, दुर्ग भिलाई में पुलिस की स्पेशल चेकिंग appeared first on ShreeKanchanpath.


