राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में चल रही राजस्थान राज्य भारत स्काउट एवं गाइड स्थानीय संघ रैली के तीसरे दिन बुधवार को विभिन्न गतिविधियों एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। जिला प्रशिक्षण आयुक्त, स्थानीय संघ उदयपुरवाटी के सचिव व शिविर प्रभारी चिरंजीलाल शर्मा ने बताया कि दिन की शुरुआत नीमकाथाना की गाइड कमिश्नर स्नेहलता के ध्वजारोहण के साथ हुई।
शिविर के दौरान स्काउट-गाइड को द्वितीय सोपान पाठ्यक्रम के तहत विभिन्न प्रकार की गांठें लगाने, स्किल डेवलपमेंट, प्राथमिक सहायता एवं प्राथमिक चिकित्सा सहित हाइक जैसी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया। सायंकालीन सत्र में स्काउट-गाइड के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें प्रदर्शनी, वेशभूषा, स्किलोरामा, लोकगीत, लोकनृत्य एवं शिविर ज्वाल सहित कई प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इस दौरान उर्मिला आनंद तिवाड़ी, विनोद कुमार शर्मा, एडवोकेट अंकुर तिवाड़ी, व्याख्याता श्रवण कुमार शर्मा, टीनापाल मीणा, निशा कुमावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे। पचलंगी. शिविर गतिविधियों का आयोजन करते हुए।





