छत्तीसगढ़

अग्रसेन जयंती के स्वर्ण जयंती का ध्वज से शुभारंभ

बिल्हा | अग्रवंश के संस्थापक महाराजा श्री अग्रसेन की 5149वीं जयंती इस बार स्वर्ण जयंती समारोह के रूप में मनाई जाएगी। 11 अक्टूबर को मुख्य समारोह होगा। इसकी तैयारियों के तहत अग्रवाल समाज, बिल्हा में धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हो गए हैं। समारोह का शुभारंभ अग्रसेन ध्वज फहराने, मंत्रोच्चार, आरती, पुष्पांजलि और प्रसाद वितरण से हुई। मुख्य समारोह में रायपुर के उद्योगपति व समाजसेवी दीनदयाल गोयल मुख्य अतिथि, बिलासपुर के समाजसेवी राजेंद्र अग्रवाल विशिष्ट अतिथि और अग्रवाल सेवा समिति अध्यक्ष राजेश अग्रवाल अध्यक्ष होंगे। सचिव मनोज मंगल के नेतृत्व में तैयारियां चल रही हैं। समारोह में क्रिकेट, कबड्डी, धीमी साइकिल दौड़, बाधा दौड़, स्केटिंग, लूडो, अंताक्षरी, म्यूजिकल हाउस, सामान्य ज्ञान, मेहंदी, फैन्सी ड्रेस, व्यंजन और कला स्पर्धाएं होंगी। बच्चों के लिए मीना बाजार और महिलाओं के लिए बॉलीवुड क्विज भी होगा। मंगल पाठ, भजन संध्या में रायगढ़ के संजय अग्रवाल प्रस्तुति देंगे। स्वर्णिम दांपत्य व प्रतिभा सम्मान भी होगा। समाज ने अग्रसेन कॉलेज, इंग्लिश मीडियम स्कूल, चौक, द्वार और बस स्टॉप का निर्माण कराया है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button