छत्तीसगढ़

भोंदा और नवघटा में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

*भोंदा और नवघटा में युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान*

*सेवा पखवाड़ा के तहत माय भारत के युवाओं ने श्रमदान और पौधरोपण से दिया स्वच्छता का संदेश*

कवर्धा,  सितंबर 2026। माय भारत कवर्धा के तत्वावधान में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत ग्राम भोंदा एवं नवघटा में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए गए। दोनों स्थानों पर युवाओं और विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए श्रमदान किया और स्वच्छ वातावरण के निर्माण का संदेश दिया।
ग्राम भोंदा में युवाओं ने ग्राम पंचायत परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई के बाद पौधरोपण किया। स्वयंसेवकों ने लगाए गए पौधों की देखभाल एवं संरक्षण की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्रामीणों को स्वच्छता के साथ हरित ग्राम के निर्माण में सामूहिक भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। इसी क्रम में शासकीय हाई स्कूल नवघटा परिसर में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीण युवाओं ने माय भारत की टीम के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। विद्यालय परिसर की साफ-सफाई के साथ विद्यार्थियों को स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों एवं युवाओं ने स्वच्छता के प्रति सजग रहने का संकल्प भी लिया।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित गतिविधियों में युवाओं ने सामाजिक सेवा को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ते हुए स्वच्छ ग्राम और हरित ग्राम के निर्माण का संकल्प लिया। युवाओं ने भविष्य में भी जनहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता जारी रखने की बात कही। ग्राम भोंदा में सरपंच प्रतिनिधि एवं समाजसेवी गेंदालाल पटेल, समाजसेवी तुकाराम पटेल, घनश्याम विश्वकर्मा, महेंद्र मरावी, दुर्गेश पटेल, गोकुल पटेल, आकाश यादव, धर्मेंद्र, भुनेश्वर, अश्विनी, जगत पटेल, रुपेश एवं गोपाल सहित अन्य ग्रामीण एवं युवा उपस्थित रहे। नवघटा में विद्यालय की प्राचार्य, प्रधान पाठक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं ग्रामीण युवा शामिल हुए। कार्यक्रम का मार्गदर्शन माय भारत कवर्धा के जिला युवा अधिकारी श्री राज पटेल ने किया। अभियान को सफल बनाने में यूथ वॉलंटियर पंकज चन्द्रवंशी, सुनील चन्द्रवंशी एवं अजय जायसवाल का विशेष योगदान रहा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button