छत्तीसगढ़

*कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने अतिवृष्टि से प्रभावितों को तत्काल राहत उपलब्ध कराने के दिए निर्देश*

कवर्धा,  सितंबर 2026। कबीरधाम जिले में विगत 3-4 दिनों से हो रही भारी वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला प्रशासन द्वारा अतिवृष्टि से उत्पन्न परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) एवं तहसीलदारों को अतिवृष्टि से होने वाली जनहानि, मकान क्षति, फसल क्षति सहित अन्य नुकसान की सूचना प्राप्त होने पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अतिवृष्टि से प्रभावित लोगों को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के अनुसार पात्रतानुसार आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की कार्यवाही प्राथमिकता से की जाए। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अमले को सक्रिय रखते हुए क्षति का तत्काल आकलन करने और आवश्यक राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने मकान क्षति से पीड़ित अथवा जर्जर मकान में निवासरत परिवारों की सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी ग्राम पंचायतों को ऐसे परिवारों को ग्राम में स्थित किसी अन्य सुरक्षित भवन में रहने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कहा है। साथ ही, इस कार्य में संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला प्रशासन द्वारा वर्षा के दौरान आमजन से सतर्कता बरतने तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल प्रशासन को सूचना देने की अपील की गई है। जिला कार्यालय कवर्धा में स्थापित बाढ़ एवं आपदा नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 97559-03272 पर किसी भी आपात स्थिति की सूचना दी जा सकती है।ओ

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button