छत्तीसगढ़

सत्र 2026-27 के लिए एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन एवं नवीनीकरण प्रारंभ

*सत्र 2026-27 के लिए एसटी, एससी एवं ओबीसी विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन एवं नवीनीकरण प्रारंभ*

कवर्धा, सितंबर 2026। सत्र 2026-27 के लिए एसटी, एससी एवं ओबीसी वर्ग के विद्यार्थियों की राज्य छात्रवृत्ति हेतु पंजीयन एवं नवीनीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। पूर्व सत्र की भांति छात्रवृत्ति के लिए विद्यार्थियों के आवश्यक प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में ई-केवाईसी तथा आधार से लिंक बैंक खाता होना अनिवार्य है। विद्यार्थियों के कक्षा परिवर्तन के साथ नवीनीकरण के प्रकरणों को सबसे पहले जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) के लॉगिन पर भेजा जाना है। इसके साथ ही समस्त पात्र विद्यार्थियों के पंजीयन, नवीनीकरण एवं सत्यापन का कार्य निर्धारित समय-सीमा 30 सितंबर 2026 तक पूर्ण किया जाना है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button