रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वदेशी जागरण फाउंडेशन की इकाई भारतीय विपणन विकास केंद्र (CBMD) द्वारा जगदलपुर, विलासपुर, रायपुर, भिलाई दुर्ग, राजनांदगाव, एवं अंबिकापुर में आयोजित होने वाले इस वर्ष के ‘स्वदेशी मेला’ के आधिकारिक ब्रोशर और पोस्टर का विमोचन किया। आयोजको ने बताया कि इस वर्ष स्वदेशी मेले का आयोजन जगदलपुर बस्तर से प्रारंभ होकर अंबिकापुर सरगुजा तक लगभग 10 स्थानों (ज़िलों) मे किया जाएगा।
विमोचन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन पूर्व केबिनेट मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, डॉ. सुशील श्रीवास्तव, डॉ. प्रफुल्ल शर्मा, गुलशन ऋषि एवं अरुणा दीक्षित, युगबोध अग्रवाल, अमर बंसल, सुब्रत चाकी, दिनेश पाटिल, चेम्बर प्रदेश महामंत्री अजय भसीन व अमरजीत सिंह छाबड़ा, विष्णु साव, विनोद डड्ढा एवं योगेश बागड़ी, शंकर सचदेव, विनय सिंह व स्वदेशी जागरण मंच प्रांत के प्रमुख पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री साय ने स्वदेशी मेला के आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मेलों से स्थानीय कारीगरों, स्व-सहायता समूहों और स्वदेशी उद्योगों को बड़ा प्रोत्साहन मिलता है। भारतीय विपणन विकास केंद्र द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आयोजित होने वाले इन मेलों की तिथियों एवं स्थानों की विस्तृत जानकारी जल्द ही जारी की जाएगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी शंकर सचदेव ने दी।
The post मुख्यमंत्री साय ने किया स्वदेशी मेला के पोस्टर एवं ब्रोशर का विमोचन appeared first on ShreeKanchanpath.



