छत्तीसगढ़

सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई 08 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश, 06 आदतन बदमाशों पर किया गया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

*

*सिटी कोतवाली पुलिस की कार्रवाई 08 गिरफ्तारी वारंटी गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश, 06 आदतन बदमाशों पर किया गया प्रतिबंधात्मक कार्रवाई।*

कबीरधाम पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र कुमार यादव (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हेमसागर सिदार,व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमित पटेल तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री आशीष शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा वारंटियों की धरपकड़ एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

थाना प्रभारी सिटी कोतवाली निरीक्षक श्री लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना टीम द्वारा विभिन्न प्रकरणों में जारी गिरफ्तारी वारंटों की तामिली करते हुए 08 गिरफ्तारी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। जिसमें

1. विजय कुमार साहू, पिता भैरा साहू, उम्र 45 वर्ष, साकिन दर्रीपारा, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
2. रोहित साहू, पिता उदबल साहू, उम्र 45 वर्ष, साकिन खैरबाना कला, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम।
3. रूपेश देवदास, पिता तिजाऊ राम साहू, उम्र 38 वर्ष, साकिन रामनगर, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम।
4. उदल जायसवाल, पिता शिव जायसवाल, उम्र 58 वर्ष, साकिन राजनांदगांव रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
5. विकास साहू, पिता मोतीराम साहू, उम्र 19 वर्ष, साकिन गंगानगर, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम।
6. दुखीराम उर्फ गोरखा जांगड़े, पिता सुखीराम जांगड़े, उम्र 50 वर्ष, साकिन घोटिया, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम।
7. संजय धुर्वे, पिता धुरसिंह धुर्वे, उम्र 21 वर्ष, साकिन जुनवानी, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम।
8. मोहन चंदौल, पिता जगदीश प्रसाद चंद्रोल, उम्र 42 वर्ष, साकिन रामनगर, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम।

*विवाद एवं शांति भंग की आशंका पर 06 आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई*

थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बिलासपुर रोड स्थित शराब भट्ठी के पास छोटे पुलिया में दो गुटों में आपस में वाद विवाद हो रहा है की सूचना पर थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए। मौके पर पहुंच पुलिस द्वारा समझाइश देकर विवाद शांत कराने का प्रयास किया गया, किंतु संबंधित व्यक्तियों द्वारा अपनी हरकतों से बाज नहीं आने पर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा किसी संज्ञेय अपराध की घटना घटित होने से रोकने के उद्देश्य से 06 आदतन बदमाशों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई। जिसमें-

1. खेलावन उर्फ खेमू, पिता पाटिला भगवती पटिला, उम्र 28 वर्ष, साकिन वार्ड नंबर 18, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
2. कैलाश बंजारे उर्फ गब्बर, पिता रामू बंजारे, उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नंबर 18, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
3. प्रीतम कुर्रे, पिता सुरेन्द्र कुर्रे, उम्र 20 वर्ष, साकिन वार्ड नंबर 18, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
4. सचिन कोसले, पिता धनुक राम कोसले, उम्र 26 वर्ष, साकिन मिनीमाता चौक, वार्ड नंबर 17, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
5. यशवंत मेरावी, पिता बुलुंग मेरावी, उम्र 23 वर्ष, साकिन कडरा पारा, कवर्धा, जिला कबीरधाम।
6. लक्ष्मण मेरावी, पिता बुलुंग मेरावी, उम्र 25 वर्ष, साकिन कडरा पारा, कवर्धा, जिला कबीरधाम।

कबीरधाम पुलिस द्वारा जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से वारंटियों की धरपकड़ एवं आदतन बदमाशों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button