*14 अगस्त को आयोजित होगी सद्भावना दौड़, प्रातः 7 बजे आउटडोर स्टेडियम से होगी शुरुआत*
*आम नागरिकों सहित विद्यार्थियों से सहभागिता की अपील*
कवर्धा, अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 14 अगस्त 2026 को प्रातः 7:00 बजे सद्भावना दौड़ का आयोजन किया जाएगा। दौड़ का शुभारंभ आउटडोर स्टेडियम से होगा। सद्भावना दौड़ का निर्धारित मार्ग आउटडोर स्टेडियम से शासकीय स्वामी करपात्री स्कूल, सरदार पटेल मैदान, भारत माता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, गुरूनानक चौक, मुख्य बाजार, ऋषभ देव चौक, एकता चौक, वीर जयस्तंभ चौक, भारत माता चौक तथा शासकीय स्वामी करपात्री स्कूल होते हुए पुनः आउटडोर स्टेडियम तक रहेगा, जहां दौड़ का समापन किया जाएगा।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने जिले के सभी मिडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों, आम नागरिकों, गणमान्य नागरिकों, प्रशासनिक अधिकारियों-कर्मचारियों तथा पत्रकार बंधुओं से सद्भावना दौड़ में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देने की अपील की है।





