Blog

Big Breaking : सीजी बोर्ड 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, 12वीं में महासमुंद की महक व 10वीं में जशपुर की सिमरन ने किया टॉप

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 10वी व 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी हो गए हैं। महासमुंद की महक अग्रवाल ने 12वीं में टॉप किया है। महक अग्रवाल ने 97.40 फीसदी अंक लाकर टॉप किया है। वहीं कोपल ने दूसरा स्थान पर रहीं, उन्होंने 97.00 फीसदी अंक पाए। बलौदा बाजार की ही प्रीति और जशपुर की आयुषी गुप्ता संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। इसी प्रकार10 वीं में जशपुर की रहने वाली सिमरन शबबा ने 600 में 597 यानि 99.50 फीसदी अंक पाकर टॉप किया है। दूसरे नंबर पर गारियाबंद की होनिसा 98.83 फीसदी रहीं हैं। श्रेयांश कुमार यादव 98.33 फीसदी तीसरे नंबर पर रहे। जबकि चौथे पर क्रमश: राहुल 98.17 प्रतिशत, डॉली साहू, अंशिका, अर्पिता रहे हैं।

इस बार के रिजल्ट में 50.74 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं। वहीं सिर्फ 34 फीसदी छात्र फर्स्ट डिवीजन पास हुए हैं। 12वीं में 2 लाख 54 हजार 906 छात्रों ने परीक्षा दी है। नतीजे CGBSE की ऑफिशियल वेबसाइट results.cg.nic.in लिंक पर जारी किए गए हैं। इस पर स्टूडेंट्स रोल नंबर और डिटेल के साथ अपना रिजल्ट देख सकते हैं। 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 23 मार्च तक हुई थी।  पिछले साल 12वीं में 79.96 प्रतिशत छात्र पास हुए थे। इसमें 81.15% बालिकाएं और 77.03% बालक थे। 12वीं में 2022-23 में विधि ने टॉप किया था।

ये हैं 12वीं के टापर्स
12वीं के टापर्स में महक अग्रवाल महासमुंद 97.40, कोपल अमबस्ट बलौदा बाजार 97.00, प्रीति बलौदाबाजार 96.80, आयुषी गुप्ता जशपुर 96.80, समीर कुमार धमतरी 96.60, हर्षवती बालोद 96.00, वेदांतिका शर्मा बिलासपुर 96.00, शुभ अग्रवाल कोरबा 96.00, डाली पटेल बालौदा बाजार 95.80, अदिति साहू बालौदा बाजार 95.80, हिमांशी रायपुर 95.80, वेदिका निषाद कांकेर 95.60, पियूष कुमार कन्नोजिया बलरामपुर 95.60, कंकना घरमी कांकेर 95.40, यमुना कबीरधाम 95.20 व रिफा जबेरी कबीरधाम 95.20 रहे हैं।

साहिल खान बलरामपुर 95.20

नीरज शर्मा सूरजपुर 95.20

भावना साहू दुर्ग 95.00

निधि गोगड़ कांकेर 95.00

The post Big Breaking : सीजी बोर्ड 10वीं व 12वीं बोर्ड के नतीजे जारी, 12वीं में महासमुंद की महक व 10वीं में जशपुर की सिमरन ने किया टॉप appeared first on ShreeKanchanpath.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button