Blog

गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर खरसिया स्थित आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम में आयोजित भजन संध्या एवं गुरु वंदना कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने सद्गुरु कबीर साहेब को नमन करते हुए धर्माधिकारी एवं कबीर पंथ के संतजनों का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर चौधरी ने कहा कि सद्गुरु कबीर साहेब का व्यक्तित्व भारतीय इतिहास का अद्वितीय और युगद्रष्टा व्यक्तित्व है। उनकी वाणी समय की सीमाओं को लांघकर आज भी समाज को सत्य, समानता और सदाचार का मार्ग दिखाती है। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब के दोहे और उपदेश आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने उनके समय में थे। उनकी शिक्षाएं परिवार, समाज और राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

portal add

वित्त मंत्री ने अपने विद्यार्थी जीवन का उल्लेख करते हुए बताया कि विज्ञान विषय से स्नातक होने के बावजूद उन्होंने संघ लोक सेवा आयोग की तैयारी के दौरान हिंदी साहित्य को वैकल्पिक विषय चुना था। इसी दौरान उन्हें कबीर साहेब के साहित्य और दर्शन का गहन अध्ययन करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि कबीर साहेब की वाणी ने उनके जीवन और सोच को गहराई से प्रभावित किया है।

चौधरी ने कहा कि वे ईश्वर से सफलता नहीं, बल्कि ऐसा आशीर्वाद मांगते हैं कि जीवन में चाहे कितना भी ऊंचा स्थान मिले, कभी अहंकार न आए और कठिन परिस्थितियों में भी मन में निराशा न हो। उन्होंने कहा कि समाज और राष्ट्र की सेवा ही उनके जीवन का उद्देश्य है तथा वे सदैव उसी भावना के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भावुकता के साथ कहा कि जीवन के चुनौतीपूर्ण दौर में कबीर पंथ के इस पवित्र संस्थान ने उन्हें सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया था, जिसे वे कभी नहीं भूल सकते। उन्होंने कहा कि सच्चे संबंध वही होते हैं जो व्यक्ति के कठिन समय में भी साथ खड़े रहें। यही कबीर साहेब की शिक्षाओं का सार भी है। उन्होंने कहा कि कबीर पंथ समाज और राष्ट्र के नैतिक उत्थान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और इस योगदान के प्रति सरकार सदैव सम्मान का भाव रखती है। इस अवसर पर धर्माधिकारी, कबीर पंथ के संत-महात्मा, समाज के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

The post गुरु पूर्णिमा पर आचार्य गादी सद्गुरु कबीर धाम पहुंचे वित्त मंत्री ओपी चौधरी appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button