Blog

उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली तस्वीर, मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में लाखों की आय

बीजापुर। जिले के उसूर विकासखंड के ग्राम पुतकेल निवासी किसान एर्रागोला राजेन्द्र ने उद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और शासकीय योजना का लाभ लेकर अपनी खेती को लाभकारी बनाया है। पहले वे धान की खेती के अलावा शेष भूमि पर कोई अन्य फसल नहीं लेते थे। आय बढ़ाने के उद्देश्य से उन्होंने उद्यानिकी विभाग से संपर्क कर मिर्च की खेती एवं विभागीय योजनाओं की जानकारी प्राप्त की।

शुरुआत में मिर्च की खेती में लागत अधिक और लाभ कम होने से उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इस दौरान उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों ने उन्हें मल्चिंग तकनीक अपनाने की सलाह दी। विभाग द्वारा राष्ट्रीय बागवानी मिशन (छंजपवदंस भ्वतजपबनसजनतम डपेेपवद) योजना के अंतर्गत ₹32,000 की अनुदान राशि प्रदान की गई, जिससे उन्होंने मल्चिंग शीट का उपयोग कर मिर्च की खेती शुरू की।

portal add

मल्चिंग तकनीक अपनाने से फसल की गुणवत्ता और उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। वर्ष 2026 में किसान एर्रागोला राजेन्द्र को लगभग 30 क्विंटल मिर्च का उत्पादन प्राप्त हुआ, जिससे उन्हें करीब 6 लाख रुपये की आय हुई। किसान ने बताया कि उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन और शासकीय सहायता से उनकी खेती अधिक लाभकारी बनी है। उन्होंने अन्य किसानों से भी आधुनिक कृषि तकनीकों एवं विभागीय योजनाओं का लाभ उठाकर आय बढ़ाने की अपील की।

The post उद्यानिकी विभाग की सहायता से बदली तस्वीर, मल्चिंग तकनीक से मिर्च की खेती में लाखों की आय appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button