Blog

भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता FIH हॉकी महिला नेशन्स कप, देशभर में खुशी की लहर’

’वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं’

रायपुर। भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए FIH हॉकी महिला नेशन्स कप का खिताब अपने नाम कर देश को गौरवान्वित किया है। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट खेल कौशल, अदम्य आत्मविश्वास और टीम भावना का परिचय देते हुए यह ऐतिहासिक सफलता अर्जित की। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ एवं सपोर्ट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम ने पूरे टूर्नामेंट में जिस जुनून, समर्पण और तकनीकी दक्षता का प्रदर्शन किया, वह वास्तव में प्रशंसनीय है। खिलाड़ियों ने अपने शानदार प्रदर्शन से देशवासियों का दिल जीत लिया है और विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे खिलाड़ियों के अथक परिश्रम के साथ-साथ कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम का भी महत्वपूर्ण योगदान है, जिन्होंने टीम को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है।

मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि भारतीय महिला हॉकी टीम की यह जीत देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी और खेलों के प्रति युवाओं में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार करेगी। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय महिला हॉकी टीम भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश को गौरवान्वित करती रहेगी।

The post भारतीय महिला हॉकी टीम ने जीता FIH हॉकी महिला नेशन्स कप, देशभर में खुशी की लहर’ appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button