रेसिपी

खीर-हलवा हो या लड्डू, बिना चीनी-गुड़ के इन्हें कैसे मीठा करें? जानें 4 हेल्दी और टेस्टी तरीके

चीनी हमारी हेल्थ के लिए कितनी नुकसानदायक है, ये शायद बताने की भी जरूरत नहीं। हेल्थ एक्सपर्ट्स हमेशा ही इसे छोड़ने की सलाह देते हैं। अच्छी बात है कि आजकल ज्यादातर लोग शुगर अवॉइड कर रहे हैं, लेकिन मीठा खाने की क्रेविंग तो हो ही जाती है। खासकर इंडियन डेजर्ट जैसे हलवा, खीर, लड्डू और बाकी मिठाइयां खाए बिना तो रहना मुश्किल है। ऐसे में लोग अक्सर सवाल करते हैं कि बिना चीनी के ये सब कैसे बनाएं। चीनी के बिना तो ज्यादातर लोगों को गुड़ की एक ऑप्शन समझ आता है, जो चीनी से बहुत अलग नहीं है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो गुड़ भी चीनी जैसा ही है, इसलिए इसे हेल्दी समझकर खाना कोई समझदारी नहीं है। अब सवाल है कि फिर डेजर्ट को मीठा कैसे करें, आइए जानते हैं कुछ बेहतर ऑप्शन

खजूर का पेस्ट या पाउडर इस्तेमाल करें

घर पर हलवा, खीर या कोई भी मिठाई बना रहे हैं तो उसे मीठा करने के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये प्राकृतिक रूप से काफी मीठा होता है और किसी भी डेजर्ट में आराम से मिक्स हो जाता है। हलवे या खीर के लिए आप आराम से खजूर का पेस्ट बनाकर एड कर सकते हैं। वरना आजकल इनका पाउडर भी आसानी से मिल जाता है, जिसे लड्डू या मिठाई वगैरह में आसानी से मिक्स किया जा सकता है। बेस्ट बात है कि खजूर डालने से डिश का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।

खजूर का पेस्ट या पाउडर इस्तेमाल करें

घर पर हलवा, खीर या कोई भी मिठाई बना रहे हैं तो उसे मीठा करने के लिए खजूर का इस्तेमाल किया जा सकता है। ये प्राकृतिक रूप से काफी मीठा होता है और किसी भी डेजर्ट में आराम से मिक्स हो जाता है। हलवे या खीर के लिए आप आराम से खजूर का पेस्ट बनाकर एड कर सकते हैं। वरना आजकल इनका पाउडर भी आसानी से मिल जाता है, जिसे लड्डू या मिठाई वगैरह में आसानी से मिक्स किया जा सकता है। बेस्ट बात है कि खजूर डालने से डिश का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।

स्टीविया का इस्तेमाल हो गया है पॉपुलर

स्टीविया एक पौधे से मिलने वाला स्वीटनर है, जो बिना किसी कैलोरी के अच्छी-खासी मात्रा में मिठास देता है। ये चीनी से कई गुना ज्यादा मीठा होता है, इसलिए आजकल काफी पॉपुलर भी हो गया है। लोग चाय से ले कर बाकी डेजर्ट में इसका काफी इस्तेमाल करने लगे हैं। आप भी घर में स्टीविया ला कर रख सकते हैं, इससे चाय, खीर, हलवा या बाकी के डेजर्ट को मीठा कर सकते हैं। हालांकि इसका एक आफ्टर टेस्ट भी होता है, इसलिए डिश का स्वाद थोड़ा बदला-बदला लग सकता है।

छुहारा और किशमिश मिलाकर मीठी करें डिश

छुहारा और किशमिश भी किसी डिश को नेचुरल मिठास देने के लिए एक अच्छा ऑप्शन हैं। लड्डू, खीर और हलवे में खासतौर से इनका स्वाद काफी अच्छा लगता है। आप छुहारे को हल्का सा कूटकर डाल सकते हैं, इससे इसकी मिठास डिश में रिलीज होगी। वहीं किशमिश को घी में भूनकर या पेस्ट बनाकर डाला जा सकता है, बिना चीनी के ही आपकी डिश काफी मीठी हो जाएगी।

मॉन्क फ्रूट स्वीटनर

मॉन्क फ्रूट स्वीटनर आजकल चीनी का एक पॉपुलर विकल्प बनता जा रहा है। इसमें जीरो कैलोरी होती हैं और ये काफी ज्यादा मीठा होता है। इसे आप आसानी से किसी भी डेजर्ट में मिला सकते हैं, सेहत को कोई नुकसान नहीं होगा। हालांकि ये ऑफलाइन उतनी आसानी से नहीं मिल पाता लेकिन ऑनलाइन आप आराम से इसे खरीद सकते हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button