छत्तीसगढ़

18 जून तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति

*महिला एवं बाल विकास विभाग में सहायक ग्रेड-03 पद हेतु पात्र-अपात्र सूची जारी*

*18 जून तक आमंत्रित किए गए दावा-आपत्ति*

कवर्धा,  जून 2026। महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला कबीरधाम में सहायक ग्रेड-03 के पद पर नियुक्ति के लिए प्राप्त आवेदनों की प्रथम स्क्रूटनी उपरांत पात्र, अपात्र एवं अमान्य अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। उक्त सूची जिला प्रशासन की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय के सूचना पटल पर भी प्रदर्शित की गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री आनंद तिवारी ने बताया कि पात्रता, अपात्रता अथवा आवेदन से संबंधित अन्य किसी भी बिंदु पर यदि किसी आवेदक को कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह अपने सप्रमाण आवेदन 18 जून 2026, गुरुवार, सायं 5.30 बजे तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा रजिस्टर्ड डाक एवं ई-मेल के माध्यम से प्रस्तुत कर सकता है।
निर्धारित अवधि में नवीन दस्तावेज अथवा प्रमाण-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे। हालांकि, पूर्व में प्रस्तुत दस्तावेजों की पुष्टि अथवा स्पष्टीकरण के समर्थन में कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए जाने पर चयन समिति द्वारा उस पर नियमानुसार विचार किया जा सकेगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने सभी आवेदकों से अपील की है कि यदि उन्हें सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो निर्धारित समयावधि के भीतर आवश्यक प्रमाणों सहित आवेदन प्रस्तुत करें। 18 जून 2026 की निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त होने वाले दावा एवं आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button