भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर 10 के घरों से हो रही चोरियों के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। भिलाई नगर पुलिस ने इस मामले में एक नाबालिग सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में चोरी का सामान खरीदने वाला कबाड़ी भी शामिल है। कबाड़ी को आटो के साथ गिरफ्तार किया गया। दो आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया तथा नाबालिग को किशोर न्यायलय पेश किया गया ।
थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सेक्टर-10 से लगातार छोटी-छोटी चोरियों की सूचना प्राप्त हो रही थी। इस मामले में पुलिस चोरों की तलाश में जुटी हुई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना पर अंशुल व एक नाबालिग को पकड़ा गया। वहीं अमन साव को 2 नग एसी का आउटर ले जाते माल वाहक गाड़ी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में अंशुल ने नाबालिग के साथ चोरी करना स्वीकार किया। वहीं चोरी का सामान अमन साव को बेचने की बात बताई। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल जुमला 3,65,000 एवं 49000 रुपए का माल जब्त किया। आरोपी अमन साहू द्वारा चोरी का माल खरीदे जाने से प्रकरण में धारा 305 (1) एवं 317 (2) प्रकरण में धारा 3 (5) जोड़ी गई।
The post टाउनशिप में एसी का आउटर चोरी करने वाले शातिर पकड़ाए, नाबालिग सहित तीन आरोपी गिरफ्तार appeared first on ShreeKanchanpath.


