रेसिपी

गर्मी में पेट को मिलेगी बर्फ जैसी ठंडक! रोज बनाकर खाएं ठंडा-ठंडा ‘दही फुलकी रायता’

गर्मियों के मौसम में जब चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी से भूख गायब होने लगती है, तब शरीर को कुछ ऐसा चाहिए होता है जो पेट को ठंडक दे. समर सीजन में लोग खाने के साथ रायता खाना बहुत पसंद करते हैं, आपने खीरे, बूंदी, लौकी और चुकंदर का रायता तो खाया होगा, लेकिन क्या आपन कभी दही फुलकी रायता खाया है.

दही फुलकी रायता का स्वाद तो लाजवाब होता ही है, लेकिन खाने के बाद शरीर को एक अलग सी ठंडक भी मिलती है. आइए जानते हैं कि इस भीषण गर्मी में आप कैसे बेहद आसान तरीके से एकदम मखमली, गाढ़ा और ठंडा-ठंडा दही फुलकी रायता तैयार कर सकते हैं.

क्यों खास है दही फुलकी रायता?

दही फुलकी रायता खासकर उत्तर प्रदेश और बिहार के घरों में बेहद चाव से बनाया जाता है. यह साधारण रायते से थोड़ा अलग और ज्यादा टेस्टी भी होता है क्योंकि इसमें दही के साथ बेसन की छोटी-छोटी, बेहद सॉफ्ट फुल्कियां डाली जाती हैं. जब ये फुल्कियां मसालेदार, ठंडे दही को सोख लेती हैं, तो मुंह में जाते ही घुल जाती हैं.

दही फुलकी रायता बनाने का आसान तरीका

सॉफ्ट फुल्कियां तैयार करना: सबसे पहले एक कटोरी में बेसन लें. इसमें थोड़ा सा नमक, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, हींग और एक चुटकी बेकिंग सोडा मिलाएं. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा घोल तैयार करें. इस घोल को 4-5 मिनट तक एक ही दिशा में अच्छी तरह फेंटें.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button