Blog

रेणु सिन्हा की बड़ी उपलब्धि: संभालेंगी थाईलैंड एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप की कमान, बनीं भारतीय टीम की कोच

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की रेणु पारीक सिन्हा को आगामी एशियाई अंडर-18 गल्र्स वालीबाल चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम का कोच नियुक्त किया गया है। सिन्हा भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रायपुर में असिस्टेंट वालीबाल कोच के रूप में पदस्थ हैं। इस चैंपियनशिप का आयोजन एक जुलाई से सात जुलाई 2026 तक थाईलैंड के नाखोन रत्चासिमा सिटी में होगा। इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में एशिया की मजबूत टीमें भाग लेंगी।

रेणु सिन्हा की कोचिंग, अनुशासन और खिलाडिय़ों को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने की क्षमता को देखते हुए भारतीय टीम के कोच पद की जिम्मेदारी दी गई है। खेल एक्सपर्ट का मानना है उनके अनुभव और रणनीति का लाभ भारतीय टीम को जरूर मिलेगा। उन्होंने कई होनहार खिलाडिय़ों को नेशनल लेवल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में एशिया के सभी प्रमुख देशों की टीमें शिरकत करेंगी। खिताब के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा। सिन्हा लंबे समय से रायपुर साई सेंटर में उभरते हुए खिलाडिय़ों को तराशने का काम कर रही हैं। इस नियुक्ति से न केवल छत्तीसगढ़ बल्कि खेल जगत में हर्ष की लहर है। यह उनकी मेहनत और बेहतरीन कोचिंग रणनीतियों पर राष्ट्रीय मुहर है।

खेल से जुड़ा है परिवार
रेणु के पति दीपेश कुमार सिन्हा रायपुर यातायात विभाग में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ हैं। वे स्वयं अंतरराष्ट्रीय वालीबाल खिलाड़ी रह चुके हैं। करीब 10 वर्षों तक भारतीय वालीबाल टीम का प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। रेणु का परिवार पहले से ही खेल से जुड़ा हुआ है। दीपेश सिन्हा ने अपने खेल करियर के दौरान देश के लिए कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर कई मेडल जीत चुके हैं। खेल के प्रति समर्पण उनके परिवार से शुरू से ही है।

The post रेणु सिन्हा की बड़ी उपलब्धि: संभालेंगी थाईलैंड एशियाई वालीबाल चैंपियनशिप की कमान, बनीं भारतीय टीम की कोच appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button