बिलासपुर। छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा का मंगलवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। रूप नारायण सिन्हा को छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था। रूपनारायण सिन्ह लंबे समय से भाजपा संगठन से जुड़े हुए थे। सामाजिक और योग गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे थे। उनके निधन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गहरा दुख जताया है।
मिली जानकारी के अनुसार वे बिलासपुर के तिफरा में भाजपा के 2 दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस प्रशिक्षण अभियान के प्रभारी की जिम्मेदारी भी उनके पास थी। कार्यक्रम के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर सिम्स ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था।
The post नहीं रहे छत्तीसगढ़ योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा, प्रशिक्षण शिविर में आया हार्ट अटैक appeared first on ShreeKanchanpath.


