Blog

विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार की ठगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता का करीबी बताकर ऐंठे रुपए

रायपुर। राजधानी रायपुर में भाजपा के विधायक पुरंदर मिश्रा ठगी के शिकार हो गए हैं। अज्ञात कॉलर ने खुद को भाजपा के वरिष्ठ नेता का निज सहायक बताकर गाड़ी में डीजल खत्म होने की बात कहकर मदद मांगी। विधायक पुरंदर मिश्रा उसके झांसे में आ गए और 10 हजार रुपए उसके अकाउंट में ट्रांसफर करा दिए। कुछ समय बाद दोबारा रुपए मांगे तो उन्हें शक हुआ। इसके बाद इसकी पुष्टि की और थाने में एफआईआई दर्ज कराई। मामला खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार अज्ञात कॉलर ने खुद को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का निजी सहायक (PA) बताया और संबलपुर जंगल के बीच गाड़ी में डीजल खत्म होने की बात कही।  पुरंदर मिश्रा ने बताया कि अज्ञात कॉलर उड़िया में बात कर रहे थे। बच्चो की आवाज आ रही थी, उसने 4 हजार मांगे, लेकिन मैंने 10 हजार रुपए दे दिए।  कुछ समय बाद आरोपी ने दोबारा पैसों की मांग की, जिसके बाद विधायक को शक हुआ।

पुरंदर मिश्रा ने नितिन नबीन के कार्यालय में संपर्क कर जानकारी ली तो पता चला कि उस नाम का कोई व्यक्ति वहां कार्यरत ही नहीं है। इसके बाद ठगी का खुलासा हुआ और खम्हारडीह थाने में अज्ञात आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस मोबाइल नंबर और बैंक खाते के आधार पर जांच कर रही है। विधायक मिश्रा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अनजान नंबर से आने वाले कॉल पर तुरंत भरोसा न करें। खासकर पैसों की मांग होने पर पहले संबंधित व्यक्ति से सीधे पुष्टि जरूर करें।

The post विधायक पुरंदर मिश्रा से 10 हजार की ठगी, भाजपा के वरिष्ठ नेता का करीबी बताकर ऐंठे रुपए appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button