कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने सोमवार को केरलम के 31वें मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल विश्वनाथ अर्लेकर ने उनके अलावा कैबिनेट के 20 और मंत्रियों को भी शपथ दिलाई।
60 साल के बाद केरलम में पूरी कैबिनेट ने एक साथ शपथ ली। इससे पहले राज्य के तीसरे कांग्रेसी मुख्यमंत्री रहे आर शंकर ने 1962 में पूरी कैबिनेट के साथ शपथ ली थी, लेकिन 1964 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद उनकी सरकार गिर गई थी।
कार्यक्रम में राहुल और प्रियंका गांधी के अलावा पूर्व मुख्यमंत्री पी विजयन, बीजेपी नेता राजीव चंद्रशेखर समेत सभी कांग्रेस शासित राज्यों के सीएम भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कैबिनेट में 14 नए चेहरे
केरलम की कैबिनेट में 14 विधायक पहली बार मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं। इसमें सीपी जॉन और एन शमसुद्दीन, केएम शाजी, पीके बशीर और वीई अब्दुल गफूर, पीसी विष्णुनाथ, रोजी एम जॉन, बिंदु कृष्णा, टी सिद्दीकी, केए थुलसी और ओजे जनीश शामिल हैं।
कांग्रेस ने स्पीकर और डिप्टी स्पीकर पद भी अपने पास रखे हैं। तिरुवनचूर राधाकृष्णन को विधानसभा स्पीकर और शनिमोल उस्मान को डिप्टी स्पीकर बनाया गया है।
केरलम विधानसभा में विधायकों का शपथ ग्रहण के बाद 22 मई को विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा। राज्यपाल का नीतिगत संबोधन 29 मई को निर्धारित है, और राज्य का बजट 5 जून तक पेश किए जाने की संभावना है।मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ बोले- जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा
केरलम के मंत्री पी. सी. विष्णुनाथ ने कहा कि यह एक गौरवपूर्ण क्षण है और एक बड़ी जिम्मेदारी है। विभागों का फैसला जल्द ही किया जाएगा। हमारे सभी कार्यकर्ता खुश हैं और यह उनकी कड़ी मेहनत का ही नतीजा है कि हमने चुनाव जीता।एम. लिजू, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर ने मंत्री पद की शपथ ली
एम. लिजू, के. एम. शाजी, पी. के. बशीर और वी. ई. अब्दुल गफूर ने केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।एन शमसुद्दीन, रोजी एम. जॉन और बिंदु कृष्णा मंत्री बने
एन. शमसुद्दीन, पी. सी. विष्णुनाथ, रोजी एम. जॉन और बिंदु कृष्णा ने केरलम सरकार में कैबिनेट मंत्रियों के रूप में शपथ ली।मंत्रियों का शपथ ग्रहण जारी, सहयोगी पार्टियों के विधायक शपथ ले रहे
केरल कांग्रेस के नेता मॉन्स जोसेफ ने मंत्री पद की शपथ ली। जोसेफ वकील हैं, पहले भी मंत्री रहे हैं। उनके बाद RSP नेता शिबू बेबी जॉन, अनूप जैकब, और CPM नेता सीपी जॉन ने मंत्री पद की शपथ ली





