Blog

प्रधानमंत्री की अपील का असर : कबीरधाम में साइकिल से ऑफिस पहुंचे एसपी धर्मेन्द्र सिंह

कबीरधाम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील का असर छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में देखने को मिला।  कबीरधाम जिले के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने अपने निवास से साइकिल चलाकर कार्यालय पहुंचे और सभी के सामने एक उदाहरण पेश किया। उन्होंने जिले के सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को ईंधन की बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत और पर्यावरण संरक्षण संबंधी आह्वान से प्रेरित है। पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण अब केवल सरकारी नीति नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने बताया कि रोजमर्रा की छोटी आदतों में बदलाव से ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान संभव है। पुलिस अधीक्षक ने उन अधिकारियों-कर्मचारियों से अनावश्यक वाहन उपयोग से बचने की अपील की।

एसपी धर्मेन्द्र सिंह ने कहा है कि जिनका निवास कार्यालय के आसपास है, वे पैदल या साइकिल से कार्यालय पहुंचें। उन्होंने सुझाव दिया कि हर अधिकारी-कर्मचारी सप्ताह में कम से कम एक दिन साइकिल या पैदल कार्यालय आने का संकल्प लें। इससे ऊर्जा बचत के साथ स्वास्थ्य लाभ भी मिलेगा। इस पहल में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल और उप पुलिस अधीक्षक संजय ध्रुव भी शामिल हुए। उनके साथ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद थे।

The post प्रधानमंत्री की अपील का असर : कबीरधाम में साइकिल से ऑफिस पहुंचे एसपी धर्मेन्द्र सिंह appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button