देश दुनिया

सीमांकन ना करने के मामले में बड़ी कार्रवाई, राजस्व निरीक्षक मोहित सोनी निलंबित, कलेक्टर का एक्शन

धमतरी :छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अब कड़ी कार्रवाई का दौर शुरू हो गया है. आम जनता से जुड़े मामलों को गंभीरता से लेते हुए धमतरी कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए भखारा तहसील के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. सीमांकन प्रकरण में लापरवाही और समय पर कार्रवाई पूरी नहीं करने को लेकर यह कदम उठाया गया है. इस आदेश के जारी होते ही राजस्व विभाग में हड़कंप की स्थिति बन गई है.

सीमांकन की कार्रवाई पूरी नहीं करने पर कार्रवाई

जानकारी के अनुसार तहसील भखारा के राजस्व निरीक्षक मंडल भठेली अंतर्गत एक सीमांकन प्रकरण लंबे समय से लंबित था. संबंधित पक्षकारों को पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद नियमानुसार सीमांकन की कार्रवाई समय पर पूर्ण नहीं की गई. मामले को गंभीर मानते हुए तहसीलदार भखारा द्वारा पहले राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था. इसके बाद कलेक्टर भू-अभिलेख शाखा धमतरी की ओर से भी 27 अप्रैल 2026 को अलग से नोटिस जारी किया गया.राजस्व निरीक्षक के जवाब से नहीं है संतुष्ट
बताया गया है कि नोटिस के जवाब में राजस्व निरीक्षक जो स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया गया, वह संतोषजनक नहीं पाया गया. जांच में यह स्पष्ट हुआ कि अधिकारी अपने कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही बरती गई. इसे छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन माना गया. जिसके बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबन की कार्रवाई के आदेश जारी कर दिए.जारी आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान मोहित कुमार सोनी का मुख्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी का कार्यालय रहेगा. साथ ही उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता भी प्रदान की जाएगी.सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में लंबित राजस्व प्रकरणों की समीक्षा और भी तेज हो सकती है. जिन अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ शिकायतें लंबित हैं, उन पर भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है. कलेक्टर अबिनाश मिश्रा लगातार फील्ड स्तर पर मॉनिटरिंग कर रहे हैं और शासन की योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों में लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने के संकेत दे चुके हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button