छत्तीसगढ़

सुशासन तिहार: 01 मई को पहला शिविर कवर्धा के वीर सावरकर भवन में*

*सुशासन तिहार: 01 मई को पहला शिविर कवर्धा के वीर सावरकर भवन में*

*नगर पालिका कवर्धा के नागरिक शिविर में पहुंचकर समस्याओं के निराकरण के लिए दे सकते हैं आवेदन*

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप 01 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार का आयोजन होने जा रहा है। इस दौरान कबीरधाम जिले के विभिन्न नगरीय निकायों और ग्राम पंचायतों में क्लस्टर बनाते हुए सुशासन तिहार का आयोजन होने जा रहा है। 01 मई को पहला शिविर कवर्धा नगर पालिका क्षेत्र में वीर सावरकर भवन में होने जा रहा है। शिविर प्रातः 10 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने इसके लिए सीएमओ नगर पालिका को सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के लिए निर्देशित किया है। सुशासन शिविर में संबंधित क्षेत्र के नागरिक पहुंच कर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए आवेदन दे सकते हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button