Blog

दुर्ग में मजदूर की हत्या : पत्थर से सिर कुचला, लहूलुहान हालत में मिला शव… एक दिन में दूसरी वारदात

दुर्ग। दुर्ग जिले में रविवार का दिन पुलिस के लिए कुछ अच्छा नहीं रहा। एक ही दिन हत्या की दो दो अलग अलग घटनाओं से जिला दहल गया है। खुर्सीपार में 30 वर्षीय युवक की हत्या का मसला सुलझा नहीं और जेवरा सिरसा क्षेत्र में मजदूर की हत्या की सूचना मिली। खून से लथपथ शव मिला। पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि किसी ने पत्थर से सिर कुचल कर हत्या कर दी है। मृतक की पहचान नारायण निषाद के रूप में हुई है जो कि मजदूरी करता था।

portal add kd public school 03 month start 16 feb 26 15 may 26

पुलिस के अनुसार नारायण निषाद अपनी पत्नी से विवाद के बाद अलग रह रहा था। उसकी पत्नी करहीडीह में ही अपने मायके में रह रही थी। इसी वजह से नारायण बेरला से आकर भिलाई में रहने लगा था और मजदूरी कर अपना गुजारा कर रहा था। रात में सांस्कृतिक भवन के पास उसका शव लहूलुहान हालत में मिला। उसके सिर और चेहरे को भारी पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है।

खुर्सीपार में बुजुर्ग ने की युवक की हत्या
रविवार की सुबह खुर्सीपार थाना क्षेत्र के बापू नगर उड़िया बस्ती में रहने वाले 30 साल के विक्रम सोना की हत्या कर दी गई। मोहल्ले में रहने वाले मुरली उर्फ मुच्छू (60) के साथ विक्रम का पहले से विवाद चल रहा था। दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर झगड़ा होता रहता था। बताया जा रहा है कि घटना से एक दिन पहले रात में मुच्छू के बेटे से विक्रम का विवाद हुआ था। रविवार सुबह मुच्छू और विक्रम का विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला बढ़ गया और आरोपी मुरली ने गुस्से में आकर टंगिया निकाल लिया। इसके बाद उसने विक्रम पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। हमले के बाद विक्रम सड़क किनारे गंभीर हालत में पड़ा मिला। आसपास के लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

The post दुर्ग में मजदूर की हत्या : पत्थर से सिर कुचला, लहूलुहान हालत में मिला शव… एक दिन में दूसरी वारदात appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button