देश दुनिया

जिला पंचायत सीईओ ने ली ग्राम धरमपुरा में समीक्षा बैठक*

*ग्राम धरमपुरा को लखपति ग्राम बनाने की दिशा में पहल*

*जिला पंचायत सीईओ ने ली ग्राम धरमपुरा में समीक्षा बैठक*

कवर्धा अप्रैल 2026। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अभिषेक अग्रवाल द्वारा बिहान अंतर्गत विकासखंड कवर्धा ग्राम धरमपुरा को “लखपति ग्राम” के रूप में विकसित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्राम धरमपुरा में संचालित महिला स्व-सहायता समूहों की आजीविका गतिविधियों, आय वृद्धि एवं स्वरोजगार के अवसरों की विस्तार से समीक्षा की गई।

सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने निर्देशित किया कि ग्राम की अधिक से अधिक महिलाओं को वार्षिक 1 लाख रुपए या उससे अधिक आय अर्जित करने के लिए योजनाबद्ध प्रयास किए जाएं, जिससे ग्राम को लखपति ग्राम के रूप में विकसित किया जा सके। उन्होंने अधिकारियों एवं कैडर्स को निर्देश दिए कि महिला समूहों को आयमूलक गतिविधियों से जोड़ा जाए, कृषि, पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम एवं सेवा क्षेत्र में अवसर विकसित करें। बैंक लिंकेज एवं ऋण सुविधा का अधिकतम लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। उत्पादों की ब्रांडिंग, पैकेजिंग एवं मार्केटिंग को बढ़ावा देना के योजना तैयार करें। उन्होंने कहा कि ग्राम स्तर पर “लखपति दीदी” की संख्या में निरंतर वृद्धि सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समयबद्ध कार्ययोजना तैयार कर निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करें, जिससे ग्राम धरमपुरा लखपति ग्राम के रूप में स्थापित हो सके।

सीईओ श्री अग्रवाल ने कहा कि बिहान योजना ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का सशक्त माध्यम है तथा ग्राम धरमपुरा को लखपति ग्राम बनाने के लिए सभी विभागों के समन्वय से कार्य करना आवश्यक है। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ श्री संदीप पोयम, जिला मिशन प्रबंधक बिहान श्री रामेंद्र सिंह गुर्जर, विकासखंड मिशन प्रबंधन इकाई के अधिकारी, ग्राम संगठन एवं संकुल संगठन के पदाधिकारी तथा कैडर्स उपस्थित रहे।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button