इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी केस ने न सिर्फ मध्य प्रदेश बल्कि पूरे देश को दहला दिया, दुखों के अथाह सागर में डूबे राजा रघुवंशी के परिवार में 8-9 बाद खुशियां लौटी हैं. रविवार (29 मार्च) को रघुवंशी परिवार में एक बेटे का जन्म हुआ है, जिससे घर में फिर से रौनक लौट आई. बच्चे के पैदा होने की खुशी में राजा रघुवंशी की बहन श्रृष्टि रघुवंशी ने एक वीडियो शेयर कर अपनी खुशी का इजिहार किया है.
राजा रघुवंशी की बहन श्रृष्टि ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे बेहद खुश नजर आ रही है. वीडियो में श्रृष्टि कह रही हैं कि आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि मेरा राजा आज वापस आ गया है. श्रृष्टि ने कहा है कि मेरा भाई राजा छोटे कदमों के साथ वापस आ गया है.
‘भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं’
वीडियो श्रृष्टि रघुवंशी कह रही हैं कि, राजा रघुवंशी मेरे बड़े भैया के बेटे के रूप में आए हैं, वो भी उसी टाइम और उसी नक्षत्र और तिथि पर आए हैं. श्रष्टि कह रही हैं कि बच्चे के जन्म से परिवार में खुशी का माहौल है, समझ नहीं आ रहा है कि अपनी खुशी कैसे जाहिर करें. श्रष्टि ने आखिरी में कहा कि, ‘भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं.’
पहले भी चर्चाओं में आ चुकी हैं श्रृष्टि
आपको बता दें कि राजा रघुवंशी हत्याकांड के बाद श्रृष्टि सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आईं थी. दरअसल, राजा की हत्या के बाद उसकी बहन ने रोते हुए कई वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए थे, जिसके बाद उसे ट्रोल किया गया था. यह कहा जा रहा था कि भाई की हत्या हुई और बहन सोशल मीडिया पर एक्टिव है. हालांकि, उस समय बहन ने सफाई दी थी कि वह रीलें इसलिए बना रही है ताकि लोगों को पता चले कि उसके भाई और परिवार के साथ क्या गलत हुआ है.
उसी तिथि पर बच्चे का जन्म संयोग या कुछ और?
राजा रघुवंशी के भाई विपिन रघुवंशी के अनुसार, हत्या के बाद जब तेहरवी हुई थी, तब कामाख्या मंदिर के पुजारी ने कहा था कि भाइयों में से किसी के घर राजा दोबारा जन्म लेगा. उनका कहना था कि राजा की मृत्यु स्वाभाविक नहीं, बल्कि हत्या हुई है, इसलिए वह किसी न किसी रूप में वापस आ सकता है.





