पटना:रंगों के त्योहार क्या आम, क्या खास सभी एक रंग में रंगे दिखते हैं. बिहार में तो खासतौर पर होली का आयोजन होता है. उससे पहले होली मिलन भी कराई जाती है. अलग-अलग राजनीतिक पार्टियां होली मिलन समारोह का आयोजन कर रही हैं.
जमकर थिरके चिराग पासवान:इस आयोजन में लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के तरफ से भी होली मिलन का आयोजन किया गया. इसबार की होली चिराग के लिए काफी खास भी है. यह साल उनके लिए काफी बेहतर रहा है. जहां लोकसभा चुनाव में 100 फ़ीसदी स्ट्राइक रेट से लोजपा आर ने चुनाव जीता है. वहीं, विधानसभा चुनाव में भी इनका प्रदर्शन ठीक-ठाक रहा है. ऐसे में चिराग पासवान अपने विधायकों के साथ जमकर थिरके.
जीजा अरुण भारती बजा रहे थे ढोलक: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश कार्यालय में होली मिलन समारोह के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान काफी खुश दिखे. उनके आसपास उनके दल के सांसद, विधायक और मंत्री थे. चिराग पासवान इतने उत्साहित थे कि होली के गीतों पर ठुमके भी लगा रहे थे. जमुई के सांसद और उनके बहनोई अरुण भारती ढोलक बजा रहे थे और चिराग पासवान उस धुन पर ठुमके लगा रहे थे.
चिराग ने क्या कहा?: इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, प्रदेश के मंत्री संजय पासवान और संजय सिंह सहित लोजपा आर के सभी विधायक, मंत्री और सांसद और प्रदेश की कार्यकर्ता पदाधिकारी भी मौजूद थे. चिराग पासवान को उत्साहित देखकर कार्यकर्ता भी खासे उत्साहित थे. चिराग ने इस मौके पर अपने पिता रामविलास पासवान को भी याद किया.यह होली तब तक अधूरी है, जब तक बिहार फर्स्ट और बिहारी फर्स्ट का सपना पूरा नहीं हो जाता है. मेरे पिता के सपनों को हम लोग धीरे-धीरे पूरा कर रहे हैं और वो पूरा भी होगा. सभी बिहारवासियों को होली की बधाई.”- चिराग पासवान, केंद्रीय मंत्रीबिहार सरकार में मंत्री श्रेयसी सिंह ने भी होली मिलन समारोह में ढोल पर थाप लगाते हुए लोगों को होली की बधाई दी. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा. जब उनसे पूछा गया कि आज होलिका दहन है कुछ कहना चाहेंगी तो उन्होंने कहा कि विपक्ष खुद ही स्वाहा हो गया है. हमे कोई मैसेज देने की जरूरत नहीं है.कहां से कहां आ गए हैं. पहले जो संख्या दिखती थी अब वो कहां रह गई है. सिमट कर कोने में आ गए हैं. नेता प्रतिपक्ष तो दिखते ही नहीं है तो उनके बारे में क्या टिप्पणी करना, वो तो अपने आप ही स्वाहा हो गए.”-श्रेयसी सिंह, मंत्री,बिहार सरकार





