Blog

मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा

एमसीबी जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत चल रहे बहुप्रतीक्षित पेयजल कार्यों की हकीकत गुरुवार को जमीन पर देखने को मिली। विगत 06 फरवरी 2026 को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा संचालित LAI MVS, खरलाधर MVS तथा ग्राम पंचायत मोहनटोला और काशी टोला में प्रगतिरत कार्यों का वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सघन निरीक्षण किया। इस दौरान योजनाओं की वास्तविक प्रगति, गुणवत्ता और तकनीकी पक्षों को बारीकी से परखा गया।

LAI MVS  के अंतर्गत ठेकेदारों की समीक्षा बैठक, कार्यों में तेजी के निर्देश

निरीक्षण के उपरांत LAI MVS  अंतर्गत सम्मिलित ग्रामों के संबंधित ठेकेदारों के साथ जल जीवन मिशन कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्यों की धीमी प्रगति, तकनीकी चुनौतियों और गुणवत्ता मानकों पर गहन चर्चा करते हुए अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना अनिवार्य होगा।

वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में गुणवत्ता और तकनीकी मानकों की जांच

इस निरीक्षण दल में अधीक्षक अभियंता एस.एन. पांडे, कार्यपालन अभियंता आकाश पोद्दार, उप अभियंता मनमोहन सिंह, जिला परियोजना समन्वयक (मॉनिटरिंग) अनिमेष कुमार तिवारी एवं जिला परियोजना समन्वयक (टेक्निकल) ज्ञानेंद्र कुमार साहू उपस्थित रहे। अधिकारियों ने पाइप लाइन, रचनात्मक कार्यों और तकनीकी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा करते हुए कार्यस्थलों पर आवश्यक सुधार के निर्देश भी दिए।

हर घर तक शुद्ध और सुरक्षित जल पहुंचाने का लक्ष्य दोहराया

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से कहा कि जल जीवन मिशन का मूल उद्देश्य प्रत्येक घर तक निरंतर, सुरक्षित एवं शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करना है। इसके लिए गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। अधिकारियों की इस सक्रियता से क्षेत्र में चल रहे जल जीवन मिशन कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

The post मनेन्द्रगढ़ में जल जीवन मिशन की हुई जमीनी परीक्षा appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button