देश दुनिया

7 गांवों के 30 किसानों का नहीं कटा टोकन परेशानी लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे लोग

अरौद डूबान के किसान धान नहीं बेच पाए हैं। किसानों का टोकन नहीं कट पाया है। परेशान किसान बुधवार को कलेक्टोरेट पहुंचकर टोकन काटने की मांग की। शिशुपाल, रामजी, हेमलाल, सत्यवान ध्रुव, सागर, संतेश्वर, चंद्रहास, कुशलराम आदि ने बताया कि अरौद डूबान अंतर्गत 7 गांवों के 30 से किसान धान नहीं बेच पाए हैं।

किसानों को टोकन नहीं कटा है। सभी किसानों ने रकबा अनुसार धान का भौतिक सत्यापन करा लिया है, अब किसानों का धान खरीदा जाना चाहिए। कई किसानों का धान भौतिक सत्यापन होने के बाद खरीदा जा रहा है। क्षेत्र के किसानों का धान नहीं खरीदा गया है। अरौद डूबान के आश्रित गांव सिलतरा, बरबांधा, हरफर, पटौद, पहारिया कोन्हा, उरपुटी, पटेलगुड़ा में 30 से अधिक अभी भी धान बेचने बचे हैं, जिनका टोकन नहीं कटा है। किसानों के पास अब सिर्फ 2 दिन ही बचा है। 29 और 30 जनवरी को ही धान की खरीदी होनी है। धान नहीं बेचने से किसान कर्ज में डूब जाएंगे। धान फसल उत्पादन के लिए लाखों रुपए का कर्ज ले रखे हैं। जल्द धान खरीदने की मांग की गई है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button