जगदलपुर। किरंदुल-विशाखापट्नम को जोड़ने वाली केके लाइन पर सोमवार देर रात गुड्स ट्रेन पटरी से उतर गई। यह हादसा जगदलपुर-कोरापुट के बीचच आउटर लाइन पर हुआ। लौह अयस्क से लदी गुड्स ट्रेन के बेपटरी हुई। सूचना मिलने के बाद रेलवे के उच्च अधिकारी और बचाव दल तुरंत मौके पर पहुंचे। प्रभावित रेल लाइन पर फंसे कर्मचारियों ने रात भर मशक्कत कर ट्रेन को वापस पटरी पर लाने का कार्य शुरू कर दिया।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को लौह अयस्क से भरी मालगाड़ी केके रेललाइन से जा रही थी। कोरापुट स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास अचानक तीसरे इंजन के बाद के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए, तुरंत एआरटी (एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन) की टीम को मौके के लिए रवाना किया गया। टीम के सदस्यों ने लौह अयस्क से लदे डिब्बों को वापस पटरी पर चढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए। जिस स्थान पर ट्रेन डीरेल हुई, वह एक आउटर क्षेत्र है। रेलवे कर्मचारियों ने रात के अंधेरे में भी अथक प्रयास करते हुए बचाव कार्य को प्राथमिकता दी, ताकि जल्द से जल्द सामान्य स्थिति बहाल की जा सके। इस घटना के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ।
The post केके लाइन पर पटरी से उतरी गुड्स ट्रेन, जगदलपुर-कोरापुट के बीच हुआ हादसा… रेल यातायात प्रभावित appeared first on ShreeKanchanpath.



