रेसिपी

न आटा न मैदा इस चीज से बनाएं सफेद और फूली-फूली पूरियां, नाश्ते में चाय से खाएं, फटाफट नोट कर लें रेसिपी

नाश्ते में ऐसा क्या बनाया जाए जो हेल्दी हो और खाने में भी टेस्टी हो। अगर आप भी यही सोचकर परेशान हैं तो हम आपको ऐसा नाश्ता बता रहे हैं जिसे बिना आटे और मैदा के तैयार किया जा सकता है। जी हां आप बिना आटा और मैदा के एकदम सफेद और फूली-फूली पूरियां बनाकर खा सकते हैं। चाय के साथ ये पूरियां बहुत टेस्टी लगती हैं। आप इन्हें सब्जी के साथ या अचार के साथ भी खा सकते हैं। फटाफट नोट कर लें रेसिपी।

बिना आटा और मैदा के सफेद पूरियां कैसे बनाएं

पहला स्टेप- पूरियां तो आटा या मैदा से ही बनती हैं, लेकिन आप इन्हें बिना आटा और मैदा के भी तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको 1 कप सूजी लेनी है। सूजी को मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें। अब 1 कर चावल का आटा लें। दोनों को मिक्स कर लें।

दूसरा स्टेप- सूजी और चावल के आटे में नमक, कुटी हुई लाल मिर्च, बारी कटा हरा धनिया या कसूरी मेथी और गरम मसाला डाल दें। अब गुनगुना पानी डालते हुए नरम आटे जैसा गूंध लें। सूजी और चावल दोनों ही पानी को सोखते हैं तो आटा थोड़ा गीला ही लगाएं।

तीसरा स्टेप- अब आटे को सेट होने के लिए कम के कम 15-20 मिनट के लिए ऐसे ही ढककर रख दें। सूजी और चावल अच्छी तरह से फूल जाएंगे। अब इसमें 1 चम्मच ऑयल लगाते हुए आटे को अच्छी तरह से सेट कर लें। अब सूखा आटा या मैदा या चावल का आटा लगाते हुए पूरियां बेल लें।

चौथा स्टेप- मीडियम फ्लेम पर पूरियों को घी में फ्राई कर लें। ये एकदम सफेद बनती है और खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं। चूंकि आपने पूरियों में नमक और मिर्च और दूसरे मसाले मिलाए हैं तो इनका फ्लेवर भी बहुत बढ़ जाता है। आप इन्हें चाय के साथ खा सकते हैं। सर्दियों में नाश्ता बनाने का मन नहीं है तो ये पूरी बनाकर खा लें। बच्चों को भी ये पूरियां बहुत पसंद आएंगी।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button