Blog

कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ लिखने पर बवाल, प्रिंसिपल और शिक्षिका निलंबित… शिक्षा विभाग की कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में कक्षा चौथी के अंग्रेजी प्रश्नपत्र में एक कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ का नाम शामिल होने पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। हिन्दूवादी संगठनों के विरोध के बाद सरकार की ओर से कार्रवाई की गई है। इस बीच शनिवार को रायपुर के जिला शिक्षा अधिकारी हिंमाशु भारतीय ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रश्न पत्र बनाने वाली प्रधानपाठक निलंबित करने के साथ ही वाली शिक्षिका को सेवा से पृथक करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही विकासखंड शिक्षा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पेपर निर्माण कर्ता शिक्षिका शिखा सोनी हैं, जो शासकीय प्राथमिक शाला नकटी (खपरी) में प्रधानपाठक के रूप में पदस्थ हैं। वहीं पेपर का मॉडरेशन नम्रता वर्मा (सहायक शिक्षक-संविदा) ने किया। इस मामले में दोनों को दोषी माना गया है। जारी आदेश में कहा गया है कि शिक्षा सत्र 2025-26 में आयोजित अर्धवार्षिक परीक्षा के कक्षा 4थी के अंग्रेजी प्रश्न पत्र में “मोना के कुत्ते का नाम क्या है ? उत्तर के रूप में विकल्प में शेरू के साथ राम नाम का विकल्प था। राम हिन्दु धर्म के अरार्घ्य देव है, विकल्प के रूप में राम का विकल्प देने से धार्मिक भावना आहत हुई है।

शिकायत की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने पेपर निर्माण कर्ता शिखा सोनी प्रधान पाठक को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया है। साथ ही पेपर मॉडरेटर नम्रता वर्मा सहायक शिक्षक (संविदा) को सेवा से पृथक करने की कार्यवाही की जा रहीं है। सही शिक्षक और मॉडरेटर का चयन न करने के कारण विकासखंड शिक्षा अधिकारी तिल्दा और प्राचार्य शहीद स्मारक स्वामी आत्मानंद स्कूल को भी चेतावनी पत्र जारी किया गया है।

उक्त प्रकरण में दोषी शिक्षिका श्रीमती शिखा सोनी ने अपने स्पष्टीकरण में भूल स्वीकार करते हुए एक प्रश्न के विकल्प में रामू (RAMU) के स्थान पर राम (RAM) शब्द अंकित हो गया। जो कि अज्ञान वश में अंकन हुई है। मेरे द्वारा रामू (RAMU) में यू (U) छूट गया। पुनः अवलोकन करने पर भी मेरा ध्यान त्रुटि में नहीं गया। इसी प्रकार श्रीमती नम्रता वर्मा सहायक शिक्षक (संविदा) में अपने स्पष्टीकरण में उल्लेख किया है, की जिला शिक्षा कार्यालय से प्राप्त कक्षा चौथी अंग्रेजी के 02 सेट प्रश्न पत्र में से 01 सेट प्रश्न बनाना था। इसमे से एक प्रति प्रश्न बहुविकल्पीय 4 विकल्प दिए गए थे, जिसमे से मैने विकल्प को यथावत रहने दिया। भूलवश एक विकल्प राम को ठीक से नहीं देख पाई। मुझसे जाने अनजाने में गलती हुई है।दोनों ने इस मामले में लिखित में माफी भी मांगी है।

image 1

The post कुत्ते के नाम के विकल्प में ‘राम’ लिखने पर बवाल, प्रिंसिपल और शिक्षिका निलंबित… शिक्षा विभाग की कार्रवाई appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button