देश दुनिया

घर की छत या बालकनी में उगाएं शिमला मिर्च, जानें पानी और देखभाल के आसान टिप्स

शिमला मिर्च स्वाद और पोषण से भरपूर सब्जी है. जिसे अब सिर्फ पहाड़ी इलाकों तक सीमित नहीं माना जाता. सही तकनीक अपनाकर इसे घर की छत, बालकनी या किचन गार्डन में आसानी से उगाया जा सकता है. रायबरेली के वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह बताते है कि घर पर उगाई गई शिमला मिर्च पूरी तरह ऑर्गेनिक होती है और बाजार की तुलना में ज्यादा ताजी व कुरकुरी होती है. शिमला मिर्च लगाने के लिए उन्नत किस्म के बीज चुनें और बोने से पहले 1–2 दिन पानी में भिगो दें. भुरभुरी मिट्टी में गोबर की खाद या वर्मीकंपोस्ट मिलाकर गमले में बीज बोएं. पानी निकासी का ध्यान रखें और जरूरत अनुसार सिंचाई करें. 4–5 पत्तियां आने पर पौधे को बड़े गमले में लगाएं और 5–6 घंटे धूप दें. नीम तेल से कीट नियंत्रण करें. करीब 2–2.5 महीने में हरी शिमला मिर्च मिलने लगती है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button