देश दुनिया

यूपी के स्कूलों में दो चरणों में छुट्टियाँ घोषित, जानें विंटर वेकेशन का नया शेड्यूल

उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल रहा है। इसी मिजाज को देखते हुए राज्य के स्कूलों में विंटर वेकेशन की तारीखें अनाउंस हो चुकी हैं। अगर आप यूपी के रहने वाले हैं तो छात्रों और अभिभावकों को छुट्टियों के हिसाब से प्लान बना लेना चाहिए। सरकारी स्कूलों में इस बार दो चरणों में विंटर वेकेशन अनाउंस किए गए हैं। स्कूल में पढ़ने वाले सभी छात्रों को इस अनाउंसमेंट का इंतजार था, वह फाइनली जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश में विंटर वेकेशन की तारीखें घोषित कर दी गई हैं। प्री बोर्ड परीक्षाओं का दौर समाप्त होते ही छात्र लंबी छुट्टियों का आनंद ले सकते हैं। छुट्टियों की घोषणा हर साल स्टूडेंट और पेरेंट्स के लिए एक प्लानिंग के मौके के साथ-साथ उत्साह को भी लेकर आती है।उत्तर प्रदेश में सर्दी की छुट्टियां दो चरणों में घोषित की गई हैं। पहले चरण में नवोदय विद्यालय संगठन की अधीन संचालित पीएम श्री स्कूलों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है, जबकि सरकारी स्कूलों के लिए दूसरे चरण में छुट्टियां घोषित की गई हैं। 20 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक सर्दी की छुट्टियां रहेंगी। यह छुट्टियां पीएम श्री स्कूलों में घोषित की गई हैं। स्टूडेंट को कुल मिलाकर 12 दिन की छुट्टियां मिलेंगी। इस प्रकार इन स्कूलों में सबसे पहले विंटर वेकेशन घोषित की गई है। छात्रों को सर्दी की शुरुआत में ही शीतकालीन अवकाश मिल गया है, जिसे वह सर्दी और मौसम की राहत के साथ-साथ घूमने का प्लान भी आसानी से बना सकते हैं।

 

दूसरे चरण में सरकारी स्कूलों की छुट्टियां घोषित की गई हैं। यह 20 दिसंबर से शुरू न होकर 31 दिसंबर से शुरू होगी। 31 दिसंबर से उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में विंटर वेकेशन घोषित की जा चुकी हैं। 31 दिसंबर को सभी प्राइमरी और अपर प्राइमरी स्कूल बंद हो जाएंगे। इसके बाद लगभग 15 दिनों की छुट्टियां बच्चों को मिलेंगी। इसके साथ-साथ शिक्षकों और अभिभावकों के लिए भी छुट्टियां प्लान करने का मौका मिलेगा। लगभग 15 दिनों तक उत्तर प्रदेश के सभी सरकारी प्राइमरी और उच्च प्राइमरी स्कूल बंद रहेंगे।31 दिसंबर के बाद 14 जनवरी तक छुट्टियां रहेंगी। हालांकि राज्य में मौसम के हालात और सर्दी या कोहरा/कोरा का असर देखते हुए छुट्टियां आगे भी बढ़ाई जा सकती हैं। हर साल जनवरी में मौसम और कोहरा/कोरा का प्रकोप अधिक देखने को मिलता है, जिस कारण हर साल छुट्टियों को आगे बढ़ाया जाता है। इस बार भी अगर मौसम और कोरा पड़ता है तो सरकार छुट्टियां बढ़ाने का फैसला ले सकती है। इस बारे में सभी अपडेट विभाग या स्कूल द्वारा पेरेंट्स को दिए जाएंगे।उत्तर प्रदेश शिक्षा विभाग द्वारा जल्द ही साल 2026 के लिए नया अकादमिक कैलेंडर जारी किया जा सकता है। इस कैलेंडर में अगले साल की सभी छुट्टियों की जानकारी, बोर्ड एग्जाम की जानकारी, इसके साथ-साथ गर्मी की छुट्टियों की जानकारी और सर्दी व त्योहारों की छुट्टियों की पूरी जानकारी दी जाएगी। कैलेंडर जारी होने के बाद पूरे साल की छुट्टियों की लिस्ट सामने आएगी। लिस्ट के अनुसार छात्रों के साथ-साथ शिक्षक और अभिभावक प्लान कर सकते हैं। हालांकि त्योहार पर शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों को लंबा अवकाश मिलता है।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button