भिलाई। बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-6 जगन्नाथ मंदिर के पास स्थित पानी की टंकी पर दो युवक चढ़ गए। टंकी पर काफी समय बिताने के बाद उतरते समय सीड़ी टूट गई। इससे एक युवक नीचे गिरा और उसका हाथ फैक्चर हो गया। इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को सेक्टर-9 अस्पताल पहुंचाया। वहीं दूसरा युवक टंकी पर ही फंसा रहा। एसडीआरएफ की टीम ने पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद युवक का सफल रेस्क्यू किया।
मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-6 जगन्नाथ मंदिर के सामने पानी की टंकी से एक युवक गिर गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। युवक का हाथ फेक्चर हो गया और उसे अस्पताल ले जाया गया। वहीं टंकी पर एक और युवक फंसा हुआ था। बताया जा रहा है कि युवक टंकी से उतर रहा था और टंकी जर्जर होने के कारण उसकी सीड़ी टूट गई। यहां का बड़ा हिस्सा टूटने से दूसरा युवक उतरने की हिम्मत नहीं कर पाया।
सूचना के बाद मौके पर भिलाई नगर पुलिस पहुंची और एसडीआरएफ को भी सूचना दी गई। एसडीआरएफ की टीम ने सीड़ी लगाई लेकिन युवक तक नहीं पहुंच पाए। इसके बाद काफी मशक्कत कर एसडीआरएफ की टीम ने युवक को नीचे उतारा। नीचे उतरने के बाद युवक ने अपना नाम सुमित बताया। उसने बताया वह रिसाली में रहता है और दोस्त के घूम रहा था और अचानक टंकी पर चढ़ने का मन किया तो दोनों टंकी पर चढ़ गए।
The post बीएसपी टाउनशिप में पानी की टंकी पर चढ़े दो युवा, उतरते समय सीड़ी टूटी और युवक धड़ाम… SDRF ने किया रेस्क्यू appeared first on ShreeKanchanpath.



