सर्दियों में हवा ड्राई होती है, जिससे स्किन की नमी भी कम हो जाती है. ड्राइनेस से स्किन की ऊपरी परत कमजोर हो जाती है, जिससे कट लगने का खतरा बढ़ जाता है. ठंड के मौसम में रोज दाढ़ी बनाने से रेजर बर्न, रेडनेस और स्किन इरिटेशन की आशंका बढ़ सकती है. जिन लोगों की स्किन बहुत ड्राई या सेंसिटिव होती है, उन्हें रोज शेविंग करने से बचना चाहिए. अगर आपको स्किन से जुड़ी कोई डिजीज है, तब भी आपको ज्यादा शेविंग करने से बचना चाहिए और इस बारे में एक्सपर्ट से सलाह लेनी चाहिए.स्किन स्पेशलिस्ट ने बताया कि सर्दियों में रोज दाढ़ी बनाना जरूरी नहीं है. दाढ़ी भी चेहरे को ठंड से थोड़ी सुरक्षा देती है और स्किन को ड्राई होने से बचाती है. हालांकि दाढ़ी को साफ रखना बेहद जरूरी है, ताकि बैक्टीरिया, धूल और प्रदूषण जमा न हो. सर्दियों में त्वचा तनी हुई और सूखी रहती है, जिससे शेविंग करते समय कट लगने का खतरा ज्यादा रहता है. कट लगने पर त्वचा में इंफेक्शन होने की संभावना भी बढ़ जाती है, क्योंकि इस मौसम में हीलिंग प्रोसेस धीमी हो जाती है. डॉक्टर बताते हैं कि अगर किसी को रोज शेविंग की जरूरत हो, तो उसे सॉफ्ट रेजर और अच्छी क्वालिटी वाले शेविंग जेल या क्रीम का इस्तेमाल करना चाहिए.हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो चाहें आप रोज शेविंग करें या सप्ताह में एक बार शेव करें, लेकिन सर्दियों में स्किन को मॉइस्चराइज करना जरूरी है. शेविंग के बाद स्किन की ऊपरी लेयर थोड़ा हटती है, जिससे नमी तेजी से कम होती है. इसलिए तुरंत आफ्टर शेव बाम या मॉइस्चराइजर लगाना चाहिए. डॉक्टर कहते हैं कि अगर आपकी त्वचा बहुत ज्यादा ऑयली नहीं है, तो बेहतर होगा कि सर्दियों में रोज दाढ़ी बनाने की बजाय हर दूसरे दिन शेविंग करें. इससे त्वचा को रिकवरी का समय मिलता है और इरिटेशन का खतरा कम होता है.
0 2,500 1 minute read





