Blog

Breaking News : जशपुर में दिन दहाड़े ट्रक ड्राइवर से लूट, भाड़े की रकम 13 लाख रुपए ले भागे बदमाश

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मंगलवार को दिन दहाड़े ट्रक ड्राइवर से लूट का मामला सामने आया है। ट्रक चालक रांची से माल खाली करने के बाद आलू लोड कर वापस छत्तीसगढ़ आ रहा था। चालक के पास 13 लाख रुपए भाड़े की रकम रखी हुई थी। वापसी में जशपुर के बालाछापर में हाइवे पर चार बदमाशों ने चालक से रुपए लूटकर फरार हो गए। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार जशपुर के बालाछापर में हाइवे पर एक ट्रक क्रमांक  CG14-MT-6190  में  रांची से माल खाली कर व आलू लोड कर आ रहा था। चालक के पास रांची के माल का 13 लाख रुपए भाड़ा भी था। कथित रूप से चार व्यक्तियों के द्वारा ड्राइवर से लूट कर फरार हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घेराबंदी शुरू की। चालक को थाने में लाकर पूछताछ शुरू की गई।

ट्रक चालक ने पुलिस को बताया कि वह रांची से आ रहा था। सुबह 6.00 बजे बालछापर के पास, लघु शंका हेतु ट्रक रोककर, नीचे उतरा था, तभी पीछे से एक चार पहिया गाड़ी आई, जिसमें से चार लोग उतरे, और उसके हाथ पैर को बांधकर गिरा दिए, एक व्यक्ति के द्वारा डंडे व पत्थर से भी चोट पहुंचाया गया फिर उनके द्वारा गाड़ी में रखे 13 लाख रुपए को तथा मोबाइल फोन को लूटकर ले जाया गया। हालांकि डोडकचौरा ढाबा के पास मोबाइल गिरा मिला था। पुलिस के द्वारा ट्रक ड्राइवर का मेडिकल मुलाहिजा करा दिया गया है। पुलिस की सायबर टीम सीसीटीवी को खंगाल रही है, कुछ पुलिस की पार्टियां, झारखंड की ओर रवाना की गई है।

चालक के बयान में विरोधाभास
लूट की वारदात की शिकायत के बाद पुलिस को दिए बयान में चालक की बाते संदेहास्पद भी लग रही हैं। पुलिस के अनुसार चालक ने बताया कि उसका हाथ बांधा गया था, परंतु हाथ में बांधने के कोई निशान नहीं है, उसके द्वारा यह भी बताया गया था कि उसके पैर में डंडे से व कमर पर पत्थर से प्रहार किया गया था, जबकि उसके मेडिकल मुलाहिजा में कोई चोट का निशान नहीं दिख रहा था, साथ ही उसने यह भी बताया था कि लुटेरों ने लूट करते समय, उसे जमीन पर गिरा दिया था, ड्राइवर के अनुसार उस वक्त सुबह के 06.00 बज रहे थे, अगर उसे गिराया गया होता तो निश्चित रूप से ओश के कारण कपड़े गीले रहते व घास फूस का कुछ अंश जरूर चिपके रहते, जबकि ऐसा नहीं था, ड्राइवर के द्वारा कभी सामने की ओर हाथ बांधना बता रहा है, कभी पीछे की ओर हाथ बांधना बताता है।

पुलिस उसके बयान में आए विरोधाभासों का भी अध्ययन कर रही है, पुलिस की विवेचना का एक एंगल यह भी है। मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रार्थी के बताए अनुसार पुलिस लूट की सभी संभावित एंगल पर प्रोफेशनल तरीके से काम कर रही है, पुलिस की कोशिश होगी, अगर घटना घटित हुई है, तो लुटेरों को जल्द पकड़ा जा सके।

The post Breaking News : जशपुर में दिन दहाड़े ट्रक ड्राइवर से लूट, भाड़े की रकम 13 लाख रुपए ले भागे बदमाश appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button