देश दुनिया

मौसम बिगड़ने के आसार, IMD का भारी बारिश और तेज़ हवाओं की चेतावनी का अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने शनिवार को दक्षिण अंडमान सागर और आसपास के क्षेत्रों के लिए गंभीर मौसम चेतावनी जारी की है. विभाग के मुताबिक, मलेशिया और मलक्का जलडमरूमध्य के पास बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में डिप्रेशन (गहरे दबाव) में बदल सकता है, जिससे मौसम तेजी से खराब होने की आशंका है.अगले 24 घंटों में क्या हो सकता है?

कम दबाव का क्षेत्र डिप्रेशन में बदल सकता है. दक्षिण अंडमान सागर में भारी बारिश की संभावना है. क्षेत्र में तेज हवाएं और समुद्र में ऊँची लहरें उठ सकती हैं.

समुद्री गतिविधियों पर गंभीर खतरा

IMD ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि मौसम की बदलती स्थिति के चलते समुद्र में उथल-पुथल बढ़ सकती है, जिससे नावों, जहाज़ों और मछुआरों के लिए खतरा बढ़ जाएगा.

IMD की सलाह

समुद्र यात्रा से बचें, विशेषकर मछुआरे. घरों में आवश्यक सामान सुरक्षित रखें. मौसम विभाग और स्थानीय प्रशासन के ताज़ा अपडेट का पालन करें. आवश्यकता पड़ने पर सुरक्षित आश्रय स्थलों में जाएं.

तटीय इलाकों में रहने वाले लोग सतर्क रहें और अनावश्यक बाहर न निकलें. मौसम विभाग ने लोगों से आग्रह किया है कि वे अफवाहों से बचें और केवल सरकारी एजेंसियों द्वारा जारी की गई सूचनाओं पर ही भरोसा करें. अगले 48 घंटों में सिस्टम के और मजबूत होने की संभावना जताई गई है. प्रशासन ने राहत एवं बचाव टीमों को अलर्ट मोड पर रखा है.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button