हर व्यक्ति चाहता है कि उसके घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली हमेशा बनी रहे। वह जीवन में खूब सफलता पाए, खुशहाल जीवन जीए और उसके पास धन की कोई कमी न हो। इसके लिए लोग दिन-रात मेहनत करते हैं, लेकिन कई बार मेहनत करने के बावजूद मनचाही सफलता नहीं मिल पाती। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए जितनी ज्यादा मेहनत या प्रयास आवश्यक हैं उतना ही भाग्य का साथ होना भी आवश्यक है। अगर किसी व्यक्ति को आर्थिक संकट का सामना पड़ रहा है तो फेंग शुई के कुछ उपाय ऐसे हैं जिन्हें अपनाने से उसकी स्थिति में सुधार हो सकता है। यहां हम आपको 6 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें घर में रखने से व्यक्ति की गरीबी दूर हो सकती है और वह सुख-समृद्धि की ओर बढ़ सकता है।शंख
शंख को मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसे घर में रखने से धन-धान्य और सुख-शांति बनी रहती है।.फेंग शुई के अनुसार, घर में शंख रखने से भाग्य का साथ मिलता है, साथ ही धन लाभ के द्वार भी खुल जाते हैं। बांस
फेंग शुई के अनुसार, बांस या बैंबू का पौधा घर में रखना बेहद शुभ होता है। बांस का पौधा घर में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और सकारात्मक ऊर्जा लाता है। मोरपंख
धार्मिक मान्यताओं के आधार पर घर में मोरपंख रखना बेहद शुभ होता है। यह घर में सुख-समृद्धि लाकर, नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर आर्थिक लाभ भी दिलाता है। इसे रखने का सबसे अच्छा स्थान पूजाघर माना जाता है, आप इसे घर के मंदिर के आसपास भी लगा सकते हैं।हाथी की मूर्ति
फेंग शुई के अनुसार हाथी की मूर्ति को घर में रखना बेहद शुभ होता है। हाथी को शक्ति और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। हाथी की मूर्ति साहस, सफलता, सकारात्मकता और सौभाग्य लाती है साथ ही साथ यह धन, समृद्धि और परिवार में शांति बनाए रखने में भी मदद करती है। घोड़े की नाल
घोड़े की नाल को घर के दरवाजे या दीवार पर टांगना बेहद शुभ माना जाता है। कहा जाता है। फेंग शुई के अनुसार, इसे घर में रखने पर सुख-समृद्धि, धन और सकारात्मकता आती है। धूप
घर या मंदिर में धूप जलाना बेहद शुभ माना जाता है। फेंग शुई के अनुसार, धूप की सुगंध घर से नकारात्मकता को निकाल कर सकारात्मकता को उत्पन करती है। धूप वास्तु दोषों को खत्म कर सुख-समृद्धि लाने और वातावरण को शांत व शुद्ध करने में भी मदद करती है। डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए जगन्नाथ डॉट कॉम उत्तरदायी नहीं है।