सर्दियों का दिन आते ही अक्सर घरों में हरे मटर आने लगते हैं. ठंड के मौसम में मटर से घर पर कई सारी डिश बनाई जाती हैं. ऐसे में आज हम आपको मटर से कोई नाश्ता और डिनर नहीं बल्कि, स्नैक्स बनाने के बारे में बताएंगे. शाम के समय में अगर आप चाय या कॉफी के साथ स्नैक्स खाने का सोच रहे हैं, तो आज हम आपको इस आर्टिकल में मटर पोहा चिवड़ा बनाने की रेसिपी बताएंगे. इसका कुरकुरा स्वाद हर किसी को जरूर पसंद आएगा. साथ ही, इसे आप बच्चों के टिफिन या ऑफिस में स्नैक्स के तौर पर ले जा सकते हैं.
मटर पोहा चिवड़ा बनाने के लिए सामग्री
- हरी मटर – 1 कप
- पोहा – 2 कप
- प्याज – 1 (पतले स्लाइस में कटा हुआ)
- मूंगफली – आधा कप
- करी पत्ता – 10-12
- हरी मिर्च – 2 (कटी हुई)
- हल्दी पाउडर – आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर – आधा छोटा चम्मच
- नमक – स्वादानुसार
- सरसों के दाने – 1 चम्मच
- तेल – जरूरत अनुसार
मटर पोहा चिवड़ा बनाने की विधि (How to Make Matar Poha Chivda)
- सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें, फिर अब आप इसमें सरसों के दाने, जीरा, प्याज और करी पत्ता डालकर भूनें.
- अब आप इसमें मटर और सारे मसाले डाल दें. नमक मिलाकर अच्छे से भूनें. मटर को कुरकुरा होने तक भूनें. इसके बाद आप मूंगफली डालकर सुनहरा रंग आने तक भून लें.
- मटर और सारे मसाले भून जाने के बाद अब आप इसमें पोहा मिलाएं और 5 मिनट तक चलाते रहें. पोहा अच्छे से कुरकुरा हो जाने के बाद गैस बंद करके कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें.
- अब तैयार है आपका सर्दियों में बना मटर पोहा चिवड़ा.





