Blog

बैंक में 85 लाख गबन का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार… ग्राहकों से ली थी लोन की राशि

भिलाई। पुलगांव थाना क्षेत्र के ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा में 85 लाख रुपए के गबन के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक दिन पहले 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इस तरह अब इस मामले में कुल 9 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

दरअसल यह पूरा मामला ईसाफ स्माल फायनेंस बैंक शाखा से ली गई 85 लाख रुपए के लोन से जुड़ा है।  ग्राम चन्द्रखुरी निवासी हिरन बाई साहू सहित अन्य 239 ग्राहकों से ईसाफ बैंक के लोन के रूप में लगभग 85 लाख रुपए लिया था। वह समय होने के बाद भी रकम ईसाफ बैंक में जमा नहीं की गई। ऋण लेने वाले ग्राहकों से संपर्क साधा गया तो उन्होंने बताया कि वे रकम जमा कर चुके हैं।

लोन की राशि को कलेक्शन कर्मियों ने स्वयं के निजी उपयोग में इस्तेमाल किया। आरोपियों व्दारा  कुल 8498940 रुपए का गबन किया गया। इस मामले में थाना पुलगांव में थारा 420, 409, 120-बी भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। मामले में 06 आरोपियों को विगत दिवस गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। आज मामले के 03 अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अब तक 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। आज गिरफ्तार आरोपियों में सतीश कुमार सिन्हा  उम्र 24 साल पता ग्राम रेंगाकठेरा  जिला राजनांदगांव, टिकेश कुमार यादव उम्र 24  डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव और अमित कुमार ध्रुव उम्र 26 साल  लोरमी जिला मुंगेली शामिल हैं।

Untitled design

The post बैंक में 85 लाख गबन का मामला, तीन और आरोपी गिरफ्तार… ग्राहकों से ली थी लोन की राशि appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button