Blog

मामूली विवाद के बाद टांगी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…. भेजा गया जेल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में मामूली बात पर शराब के नशे में पति ने अपनी पत्नी की टांगी मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी पति फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद मुखबिर की सूचना के बाद आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामलार जिले के चौकी पंडरा पाठ का है।

मिली जानकारी के अनुसार कुरकुरिया निवासी लरंग राम व अपनी पत्नी संतोषी बाई के साथ 10 नवंबर को को पड़ोसी गांव पकरी टोली गया था। वापसी में ग्राम शरधापाठ, अंबाकोना के पास संतोषी बाई को अपने गांव कुरकुरिया की एक परिचित महिला खेत में काम करती हुई दिखाई दी। इस पर उसने आवाज देकर बुलाया। इस बीच लरंग साय वहीं खेत के मेड़ पर लेटा हुआ था। वह शराब के नशे में था और पत्नी के इस तरह खेत के पास चिल्लाने से नाराज हो गया। इसके बाद संतोषी बाई से विवाद हुआ तो उसने अपने पास रखी टांगी से वार कर हत्या कर दी। हत्या के बाद वह फरार हो गया।

इस मामले में शिकायत मिलने पर तत्काल चौकी पंडरा पाठ में आरोपी लरंग राम के विरुद्ध हत्या के लिए बी एन एस की धारा 103(3) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल पहुंच, घटना स्थल का निरीक्षण कर, शव का पंचनामा किया गया व शव का डॉक्टर से पोस्ट मार्टम भी कराया गया। आरोपी लरंग राम घटना कारीत कर, फरार हो गया था, जिसे कि पुलिस के द्वारा, मुखबिर की सूचना पर, ग्राम शरधापाठ जंगल से घेरा बंदी कर हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त टांगी को भी जप्त कर लिया गया है।

Untitled design

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी लरंग राम के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले की कार्यवाही व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी पंडरा पाठ उप निरीक्षक सतीश सोनवानी, प्रधान आरक्षक विनोद केरकेट्टा, आरक्षक अरुण राम, दिलेश्वर भगत व बिलचियूस लकड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

The post मामूली विवाद के बाद टांगी मारकर पत्नी की हत्या, आरोपी गिरफ्तार…. भेजा गया जेल appeared first on ShreeKanchanpath.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button