देश दुनिया

जिस i20 कार में हुआ धमाका उसका निकला पुलवामा कनेक्शन, पुलिस जांच में क्या-क्या सामने आया

दिल्ली में लाल किले के पास I-20 कार में हुए धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई है। 24 अन्य लोग घायल है। इसकी जांच में जांचकर्ताओं का ध्यान पुलवामा के रहने वाले शख्स पर गया है। उसने कुछ हफ्ते पहले 29 अक्टूबर को आई20 कार को खरीदा था। जांचकर्ताओं ने अभी तक उसकी पहचान सार्वजनिक नहीं की है। उसकी उम्र 34 साल है।

शख्स से पूछताछ की, जिसके नाम पर कार रजिस्टर्ड थी। बताया जा रहा है कि उस व्यक्ति ने जांचकर्ताओं को बताया कि उसने गाड़ी किसी और को बेच दी थी और फिर पुलिस ने आरटीओ के साथ मिलकर गाड़ी के मालिक का पता लगाना शुरू कर दिया।

जांचकर्ताओं ने कहा कि उनकी जांच से वे इस निष्कर्ष पर पहुंचे हैं कि कार एक से ज्यादा मालिक के पास जा चुकी थी और कश्मीर के पुलवामा के निवासी के पास पहुंच गई। इसके अलावा, शुरुआती जांच से पता चला है कि कार को लाल किले के पास तीन घंटे से ज्यादा समय तक पार्क किया गया था, उसके बाद उसे वहां से निकाल लिया गया।

कश्मीरी गेट और सुनहरी मस्जिद के पास भी देखी गई थी कार

सीसीटीवी फुटेज में कथित तौर पर गाड़ी सोमवार दोपहर 3:19 बजे लाल किले से सटी एक पार्किंग में घुसती और शाम 6:48 बजे बाहर निकलती दिखाई दे रही है। एक सूत्र ने बताया, “सीसीटीवी फुटेज से पता चलता है कि जब कार पार्किंग से निकली तो वहां भारी ट्रैफिक था।”  कार दरियागंज, लाल किला इलाके, कश्मीरी गेट और सुनहरी मस्जिद के पास भी देखी गई।पुलिस कमिश्नर सतीश गोलचा ने कहा था कि कार में कई लोग सवार थे। इंडियन एक्सप्रेस को मिले सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, लेकिन अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि बाद में उसके साथ कोई और भी आया था या नहीं।क्राइम ब्रांच और केंद्रीय जांच एजेंसी की कई टीमों को भी पार्किंग एरिया तक पहुंचने से पहले गाड़ी के रास्ते का पता लगाने का काम सौंपा गया है। एक अधिकारी ने कहा, “हम आस-पास की सड़कों और टोल बैरियरों के फुटेज का विश्लेषण कर रहे हैं ताकि कार की पूरी गतिविधि का पता लगाया जा सके।”

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button