देश दुनिया

दिल्लीवालों सावधान! आज स्वेटर-जैकेट पहनकर निकलें, बारिश के बाद पडे़गी कड़ाके की सर्दी

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर वालों आज घर से बाहर निकलते वक्त स्वेटर या जैकेट पहनना ना भूलें. आज दिल्ली एनसीआर का मौसम बेहद ठंडा रहने वाला है. आज दिन में ही ठंडी हवाएं चलेंगी.  इसके साथ ही अधिकतम तापमान 26 से 25 डिग्री सेल्सियस तक रहने का पूर्वानुमान है. आज का दिन बेहद ठंडा रहने वाला है.

आपको बता दें कि सोमवार को भी दिल्ली एनसीआर में धूप नहीं निकली. दिन भर आसमान में बादल और प्रदूषण की धुंध छाई रही. ऐसे में लोगों को सोमवार को हल्की ठंड का एहसास दिन के समय हुआ और रात बेहद ठंडी रही. सोमवार की देर शाम ही बादल छाने के साथ ही दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई.

शहर तापमान अधिकतम/न्यूनतम AQI
दिल्ली  27/18 301
नोएडा  26/17 234
गाजियाबाद  26/17 220
गुड़गांव 25/17 235
ग्रेटर नोएडा  26/17 259

 

( नोट – ये आंकड़ा आज मंगलवार का है )

दिल्ली एनसीआर में आज बारिश का अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से आ रही ताजा जानकारी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम में बड़े बदलाव हुए हैं. इसके अलावा 28 अक्टूबर यानी आज दिन मंगलवार को भी सुबह के समय बादल छाए रहेंगे और दिल्ली एनसीआर के कई हिस्सों में आज हल्की बारिश देखने को मिलेगी और दिनभर धूप न निकलने का भी पूर्वानुमान है. इसके साथ ही 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.

2 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

भारत मौसम विज्ञान विभाग की ओर से दिए गए ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक मौसम का पूर्वानुमान यह कहता है कि 29 अक्टूबर को भी दिल्ली एनसीआर में बादल रहेंगे और आर्टिफिशियल बारिश कराई जाएगी. वहीं, 30 अक्टूबर से लेकर दो नवंबर तक दिल्ली एनसीआर का अधिकतम तापमान एक बार फिर से बढ़ेगा. लगभग 32 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा. वहीं, न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है. ऐसे में आप कह सकते हैं कि मौसम में अभी बहुत बड़े बदलाव नहीं हो रहे हैं.

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button