शिक्षा और स्वास्थ

बड़े से बड़े पार्लर वाले भी नहीं बताएंगे’, योग गुरु ने बताया मैल उतारने का तरीका, बस सफेद पाउडर का करें इस्तेमाल

अपने बदन को दो अलग रंगों में देखना किसी को भी पसंद नहीं होता है। यही वजह है कि महिलाएं अपने चेहरे से लेकर हाथों तक हर हिस्से को कवर करके रखती हैं। अब ये दो रंग का शरीर देखने में फनी तो लगता है। यही वजह है कि लोग मजाक का पात्र बन जाते हैं। अब कोई भी आकर इस तरह आपका मजाक उड़ाएगा तो शर्मिंदगी महसूस होना लाजमी सी बात है। इस पर लोग हाइपर हो जाते हैं और शरीर के रंग को एक समान बनाने के लिए पूरी बॉडी को अच्छी तरह से दम लगाकर रगड़ने लगते हैं। अब बात ऐसी है कि इस रगड़ा-रगड़ी से मैल का तो पता नहीं खाल जरूर निकलने के लिए तैयार हो जाती है। अगर आप अपने शरीर को लाल नहीं करना चाहते हैं, तो रुक जाइए। आपको बदन पर जमा मैल हटाने के लिए खुद को चोट पहुंचाने की कोई जरूरत नहीं हैबदन की घिसाई करने से रोक रहे हैं, तो इसका कुछ न कुछ इलाज बताना ही होगा। अब क्या है न कि रंगत को कम या ज्यादा नहीं किया जा सकता है। मगर आप इसे सफाई और देखभाल की मदद से सुधार जरूर सकते हैं। ऐसे में हम आपको मैल हटाने का बहुत ही नेचुरल तरीका बताएंगे।इस तरीके की खास बात ये है कि आपको इसके लिए अलग से खर्चा करने की कोई जरूरत ही नहीं है। यहां हम आपको योग गुरु कैलाश बिश्नोई के बताए नुस्खे के बारे में बता रहे हैं। आइए अब जान लेते हैं कि इस नुस्खे के लिए आपको किन चीजों की जरूरत है?

  • कॉफी पाउडर
  • हल्दी
  • बेकिंग सोडा
  • शहद
  • नींबू

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको सबसे पहले एक कटोरी में कॉफी पाउडर लेना है। इसमें हल्दी,  बेकिंग सोडा, शहद और नींबू मिला लें। आप इन सभी चीजों को मिलाएंगे, तो ब्राउन पेस्ट तैयार होगा। इस पेस्ट में हल्का-हल्का झाग भी निकलेगा। आपको इस पेस्ट को अपने हाथ-पैरों, कोहनी और गर्दन जैसी काली जगहों पर कम से कम 10 से 12 मिनट के लिए लगाना है। इसके बाद पेस्ट को साफ पानी से धो लें। आइए अब सामग्री के फायदे जान लेते हैं।कॉफी स्किन केयर का बहुत ही अहम हिस्सा है। इसमें मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट स्किन से डेड सेल्स को निकालने का काम करते हैं और त्वचा को अच्छी तरह से एक्सफोलिएट करते हैं। आप इसका इस्तेमाल  नेचुरल स्क्रब की तरह कर सकते हैं, ये त्वचा को एक्सफोलिएट करती है। इससे त्वचा ताजी और हाइड्रेटेड नजर आती है। इससे कालापन भी कम होता है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हल्दी में कुरकुमिन नामक तत्व होता है। ये स्किन को नेचुरली ग्लोइंग बनाता है। हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो काले धब्बों और टैनिंग को कम करते हैं। इससे  त्वचा के रंग सुधारने में मदद मिलती है

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button