देश दुनिया

5 खिलाड़ी जो वनडे टीम में जगह डिजर्व करते थे, चयनकर्ताओं ने मौका नहीं दिया

भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर 19 अक्टूबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी। चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद यह भारत का पहला वनडे होगा। रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को कप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। टीम को 15 खिलाड़ी चुने गए हैं। ध्रुव जुरेल और नीतीश कुमार रेड्डी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक वनडे नहीं खेला है। हम आपको 5 नामों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें चयनकर्ताओं ने नजरअंदाज कर दिया।ईशान किशन एक बार फिर टीम में जगह नहीं मिली है। 2023 से ही ईशान वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं। 27 मैचों में उन्होंने 42 की औसत से 933 रन बनाए हैं। इसमें एक दोहरा शतक शामिल है। ईशान 2023 विश्व कप टीम का भी हिस्सा थे।संजू सैमसन ने भारत के लिए अपने आखिरी वनडे में शतक लगाया था। इस फॉर्मेट में उनका औसत 56 का है। मध्यक्रम में वह जिम्मेदारी से बल्लेबाजी कर सकते हैं। पंत के अनफिट होने के बाद बैकअप विकेटकीपर के रूप में भी नहीं जगह नहीं मिली।टी20 क्रिकेट में अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए खूब रन बनाए हैं। वह पहली गेंद से अटैक करते हैं। अभिषेक को वनडे टीम में शामिल करने की भी बात हो रही थी। वह स्पिन गेंदबाजी भी कर सकते हैं लेकिन टीम में जगह नहीं मिली।तिलक वर्मा के बल्ले से रनों की बरसात हो रही है। वह मध्यक्रम में पारी को संभालने की क्षमता रखते हैं। चार वनडे में वह एक फिफ्टी भी लगा चुके हैं। घरेलू लिस्ट ए क्रिकेट में तिलक का औसत 47 का है। 40 मैचों में वह 5 शतक भी लगा चुके हैं।

Manoj Mishra

Editor in Chief

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button